March 27, 2026 04:09:29

पूर्व मंत्री भुल्लर 5 दिन पुलिस रिमांड पर भेजे:समर्थकों का हंगामा; रंधावा को लाल पगड़ी पहनाकर अंतिम विदाई, Cm बोले- Cbi जांच नहीं होगी

Mar24,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अमृतसर में सुसाइड करने वाले वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा का मंगलवार को चौथे दिन अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनके 10 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उन्हें लाल पगड़ी पहनाई गई। पत्नी उनके चेहरे की ओर एकटक देखती रही, जबकि मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थीं। इससे पहले अस्पताल में रंधावा का करीब साढ़े 4 घंटे तक पोस्टमॉर्टम चला। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिविल अस्पताल में कार्रवाई की गई। साथ ही प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। उधर, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 5 दिन पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पेशी के दौरन उनके समर्थकों ने हंगामा किया। उन्होंने कोर्ट के अंदर घुसने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। वहीं, इस केस की जांच CBI को देने की बात पर CM भगवंत मान भड़क गए। चंडीगढ़ में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग और अमित शाह पर भी आरोप लगाकर लोग मर गए। तब किसने रिजाइन किया और कौन गिरफ्तार हुआ? CBI जांच से इनकार करते हुए CM ने कहा कि मिनिस्टर का रिजाइन हो गया। उसे अरेस्ट कर लिया। चीफ सेक्रेटरी को जांच के आदेश दिए हैं। नियमों के मुबाबिक कार्रवाई होगी। हमारे लिए मंत्री-संतरी एक समान हैं।

भुल्लर के विभाग चीमा-रवजोत को दिए

इस बीच पंजाब सरकार ने पोर्टफोलियो में फेरबदल किया। विवादों में घिरे लालजीत भुल्लर के इस्तीफे के बाद उनका ट्रांसपोर्ट विभाग वित्त मंत्री हरपाल चीमा को सौंप दिया गया है। वहीं, जेल विभाग की जिम्मेदारी डॉ. रवजोत को दी गई है। सरकार अब तक पोर्टफोलियो में 9 बार बदलाव कर चुकी है।  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CM भगवंत मान ने कहा- मंत्री का रिजाइन हो गया, उसे को पकड़ लिया गया, चीफ सेक्रेटरी लेवल की कमेटी को जांच के आदेश दे दिए हैं। जो भी कानून के मुताबिक होगा, उसके हिसाब से कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा- हमारे लिए मंत्री हो या संतरी, सभी के लिए कानून एक ही है। हम किसी की पुश्तपनाही नहीं करते, किसी को बचाने की कोशिश नहीं करते। मेरे लिए सारा पंजाब एक परिवार है।

Former-Minister-Bhullar-Sent-To-5-Day-Police-Remand-Supporters-Create-Ruckus-Randhawa-Is-Given-A-Final-Farewell-With-A-Red-Turban-Cm-Says-No-Cbi-Investigation




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023