March 27, 2026 02:32:33

पंजाब में मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा जत्थे का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, यात्री कह रहा- आधार कार्ड पर पेग-नॉनवेज मिल रहा, ऐसा लग रहा जैसे पिकनिक आ गए

Mar25,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में आधार कार्ड पर शराब और नॉन-वेज खाना भी मिल रहा है। यह दावा एक वीडियो में किया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में तीर्थ यात्री कह रहे हैं कि आधार कार्ड पर पेग, नॉन-वेज खाया। यही नहीं, तीर्थ यात्री रात को भंगड़े डालने की बात भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह तीर्थयात्रा नहीं, पिकनिक लग रही है। इसी दौरान वे मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और अपने गांव के सरपंच जसप्रीत सिंह पंधेर के लिए जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे हैं।

श्री दरबार साहिब की यात्रा पर गए यात्रियों ने होटल के कमरे में यह वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जब यह वीडियो गांव के सरपंच ने देखा तो उन्होंने कहा कि वह इन तीर्थ यात्रियों पर कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। उनका कहना है कि इस तरह का वीडियो बनाकर सरकार की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। इन लोगों से माफीनामा ले लिया गया है।


यात्रा पर आए हर सुविधा मिली

वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि वे सभी यात्रा पर आए हैं और उन्हें यहां पर हर सुख सुविधा मिल रही है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडिया व अपने गांव की जिंद-जान सरपंच जसप्रीत सिंह पंधेर का धन्यवाद करते हैं।तीर्थ यात्री का कहना है- ऐसा लग रहा है कि तीर्थ यात्रा नहीं, बल्कि पिकनिक पर आए हैं। आधार कार्ड पर सब कुछ मिल रहा है। खाने पीने का सब कुछ मिल रहा है। महंगे से महंगा खाना मिल रहा है। पेग लगाने वाले को पैग मिल रहे हैं, फिश खाने वाले को फिश मिल रही है। सब कुछ आधार कार्ड पर मिल रहा है।

सरपंच साहब देखो ये यात्रा पर हैं या पिकनिक पर

एक तीर्थ यात्री ने वीडियो बनाते हुए कहा कि सरपंच साहब देखो, ये यात्रा पर आए हैं या पिकिनक पर? LED लगी है, मेंबर पैर पर पैर रखकर लेटे हैं। आधार कार्ड पर दारू मिल रही है और आधार कार्ड पर ही चिकन मिल रहा है। वीडियो बनाने वाले ने अन्य यात्रियों को पूछा- सच बताना क्या मिल रहा है। इस पर दूसरा यात्री कह रहा है- मुर्गा, बकरा, दारू सब कुछ मिल रहा है। एक यात्री कह रहा है कि यात्रा में महंगी से महंगी दारू मिल रही है। रात को खा-पीकर आज भंगड़ा डालना है, ऐश करना है।

An-Objectionable-Video-Of-The-Chief-Ministers-Pilgrimage-Group-In-Punjab-Goes-Viral-With-A-Passenger-Saying-We-Re-Getting-Pegs-And-Non-Veg-On-Aadhaar-Cards-It-Feels-Like-A-Picnic




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023