March 27, 2026 01:13:30

अस्पतालों में 35 ऑक्सीजन प्लांट बंद होने पर हाईकोर्ट सख्त, पंजाब सरकार से मांगा पूरा ब्यौरा, सरकार बोली-सिलेंडर से दे रहे ऑक्सीजन

Mar25,2026 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आने पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने राज्य सरकार से पूछा है कि आखिर 35 ऑक्सीजन प्लांट बंद क्यों पड़े हैं और मरीजों को ऑक्सीजन कैसे दी जा रही है। कोर्ट ने सरकार को इस पूरे मामले पर विस्तृत हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने बताया कि जालंधर, फाजिल्का, कपूरथला और मोहाली समेत कई जिलों के अस्पतालों में लगे पीएसए ऑक्सीजन प्लांट काम नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं, जालंधर में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से तीन मरीजों की मौत का भी दावा किया गया। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में कहा गया कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई मुख्य रूप से सिलेंडरों के जरिए की जा रही है, जो ज्यादा शुद्ध (करीब 99%) ऑक्सीजन देते हैं। वहीं पीएसए प्लांट से मिलने वाली ऑक्सीजन 90 से 96 प्रतिशत तक शुद्ध होती है, इसलिए उन्हें प्राथमिक स्रोत नहीं माना जाता। सरकार ने दलील दी कि ये प्लांट कोविड-19 के समय आपात स्थिति में लगाए गए थे। इस पर कोर्ट ने सवाल उठाया कि जब प्लांट लगाए गए थे तो अब उन्हें चलाया क्यों नहीं जा रहा। कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या राज्य के पास ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर कोई स्पष्ट नीति है या नहीं।

ऑक्सीजन कहां से आ रही, किसकी जिम्मेदारी?

हाई कोर्ट ने सरकार से यह भी पूछा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर निजी कंपनियों से आ रहे हैं या सरकारी व्यवस्था से। साथ ही यह भी बताने को कहा कि ऑक्सीजन प्लांट और गैस पाइपलाइन का रखरखाव कौन कर रहा है और उसकी निगरानी कैसे हो रही है। अदालत ने साफ कहा कि यह मामला सिर्फ तकनीकी नहीं, बल्कि लोगों की जान से जुड़ा हुआ है। इसलिए सरकार को हर सवाल का स्पष्ट जवाब देना होगा। कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि सरकार सभी तथ्यों के साथ विस्तृत हलफनामा दाखिल करे, ताकि यह पता चल सके कि अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था कितनी सुरक्षित और भरोसेमंद है।

The-High-Court-Has-Taken-A-Strong-Stance-On-The-Closure-Of-35-Oxygen-Plants-In-Hospitals-And-Has-Sought-Full-Details-From-The-Punjab-Government-Which-Has-Claimed-That-The-Government-Is-Providing-Oxygen-Through-Cylinders




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023