September 20, 2026 02:17:23
पंजाब में आप सरकार का मिशन क्लीन लॉन्च:निगम कमिश्नर समेत सारे अफसर सुबह एक घंटे सफाई कराएंगे; मंत्री

पंजाब में आप सरकार का मिशन क्लीन लॉन्च:निगम कमिश्नर समेत सारे अफसर सुबह एक घंटे सफाई कराएंगे; मंत्री वीसी से हाजिरी लेंगे

Jun8,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने मिशन क्लीन, पंजाब शुरू किया है। इसमें सुबह एक घंटे मंत्री और सीनियर अफसर सड़क पर उतरकर सफाई कराएंगे। राज्य के लोकल गवर्नमेंट मंत्री हरजोत बैंस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए हेड ऑफिस में वार रूम बनाया है। शहरों में सभी कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, ADC और ईओ सबको फील्ड पर उतरना होगा। इसके बाद हर हफ्ते इसकी रैंकिंग करेंगे कि कौन सा शहर सफाई में कैसा रहा। मंत्री बैंस ने सोमवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए राज्य के सभी निगम कमिश्नरों और नगर काउंसिलों के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर्स (EO) की हाजिरी भी चेक की। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस पूरी मुहिम की जमीनी हकीकत जानने के लिए कई अफसरों से वीडियो कॉल पर लाइव लोकेशन दिखाने को कहा। जब मंत्री ने लुधियाना नगर निगम की कमिश्नर डॉ. नीरू कात्याल गुप्ता को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कनेक्ट किया, तो वह उस समय बस स्टैंड के पास सफाई व्यवस्था की जांच कर रही थीं।

लुधियाना के चारों जोनों के जोनल कमिश्नर भी फील्ड में

निगम कमिश्नर डॉ. गुप्ता ने मंत्री को बताया कि लुधियाना के चारों जोनों के जोनल कमिश्नर भी इस वक्त फील्ड में हैं और शहर के अलग-अलग हिस्सों में सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। मंत्री बैंस ने स्पष्ट किया कि सभी हेड्स को इस मुहिम के बारे में पहले ही गाइडलाइंस जारी कर दी गई थीं, जिसका अब सख्ती से पालन शुरू हो गया है। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि वो रोजाना सुबह सात से आठ बजे अफसरों की फील्ड हाजिरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चेक करेंगे। यही नहीं वो खुद भी और स्थानीय निकाय विभाग के सीनियर अफसर फील्ड में जाकर अफसरों की लोकेशन भी चेक करेंगे। इस एक्सरसाइज का मकसद शहरों को साफ सुथरा रखना है, इस मुहिम को अमलीजामा पहनाने के लिए नगर निगम लुधियाना ने रणनीति तैयार की है। शहर में एक बड़ा और व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत पूरे शहर को 10-10 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच में बांट दिया गया है। प्रत्येक 10 किलोमीटर के दायरे में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक नोडल अफसर को जिम्मेदारी दी है।

Aap-Government-Launches-Mission-Clean-In-Punjab-Municipal-Commissioners-And-All-Officers-Will-Clean-For-An-Hour-In-The-Morning-Ministers-Will-Take-Attendance-Via-Video-Conference



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं