September 19, 2026 01:03:34
क्लीन पंजाब का जायजा लेने लुधियाना पहुंचे लोकल बॉडी मंत्री, संघर्ष कमेटी ने जताया विरोध, पुलिस के सा

क्लीन पंजाब का जायजा लेने लुधियाना पहुंचे लोकल बॉडी मंत्री, संघर्ष कमेटी ने जताया विरोध, पुलिस के साथ धक्का मुक्की

Jun12,2026 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। लुधियाना में भाजपा नेता स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत बैंस के पीछे दौड़ पड़ा। मंत्री यहां पर क्लीन पंजाब मिशन के तहत फील्ड का जायजा लेने के पहुंचे थे। उन्होंने नगर निगम के जोन-ए कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक खत्म होने के बाद जब मंत्री कार्यालय से बाहर निकले, तो भाजपा नेता विक्की सहोता पुलिस का घेरा तोड़कर उनके पीछे दौड़ पड़ा और नारेबाजी करने लगे। उनके साथ संघर्ष कमेटी का एक अन्य सदस्य भी था। हालांकि, मंत्री तक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। विक्की सहोता मंत्री से मिलने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। दरअसल, विक्की सहोता संघर्ष कमेटी के कुछ सदस्यों के साथ कर्मचारियों की मांगों को लेकर मंत्री से मिलने पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें पहले ही घेरा बनाकर रोक लिया था और मंत्री तक नहीं पहुंचने दिया। वहीं, मंत्री हरजोत बैंस उनसे मिले बिना कार में बैठकर रवाना हो गए। इसके बाद विक्की सहोता और उनके साथियों ने मेयर इंद्रजीत कौर को घेर लिया। उनका कहना था कि वे कर्मचारियों की मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से मंत्री से मिलने आए थे।

 संघर्ष कमेटी के सदस्यों व पुलिस में धक्का-मुक्की

संघर्ष कमेटी नगर निगम लुधियाना व भाजपा नेता विक्की सहोता ने कहा कि कर्मचारियों की परेशानियों से संबंधित मांगपत्र लेकर नगर निगम जोन ए में पहुंचे। पुलिस ने संघर्ष कमेटी के सदस्यों को बाहर ही रोक दिया। संघर्ष कमेटी के सदस्य मंत्री से मिलने के लिए अंदर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें जबरन रोक दिया। इस दौरान पुलिस व संघर्ष कमेटी के सदस्यों में धकका-मुक्की हुई। संघर्ष कमेटी ने पंजाब सरकार व निकाय मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि जब मंत्री बाहर आए तो वो उनको मिलने के लिए जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेर लिया। उनका कहना है कि मंत्री सिर्फ अंदर बैठे लोगों के नहीं हैं, सभी की हैं। हम सभी निगम मुलाजिमों की समस्या लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि जब मंत्री आगे निकल गए तो वो पुलिस घेरे के बीच से निकल कर मंत्री की तरफ चले गए। उन्हें मंत्री को अपना मांगपत्र देना था। लेकिन पुलिस ने उन्हें मिलने नहीं दिया।

Local-Bodies-Minister-Arrives-In-Ludhiana-To-Review-The-Clean-Punjab-Initiative-Protest-Committee-Expresses-Opposition-Scuffle-Ensues-With-The-Police



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं