September 18, 2026 16:48:03
मुख्यमंत्री मान के गांव में मोबाइल टावर पर चढ़े अध्यापक, संगरूर में पीटीआई का रोष, जॉइनिंग लेटर मिलन

मुख्यमंत्री मान के गांव में मोबाइल टावर पर चढ़े अध्यापक, संगरूर में पीटीआई का रोष, जॉइनिंग लेटर मिलने तक नीचे नहीं उतरने पर अड़े

Jun15,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के पैतृक गांव सतोज में 646 बेरोजगार पीटीआई अध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अध्यापकों का कहना है कि जब तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाते, वे टावर से नीचे नहीं उतरेंगे। प्रदर्शनकारी पीटीआई अध्यापकों ने आरोप लगाया कि उनसे पहले भी वादे किए गए थे। उन वादों पर भरोसा करके वे अपना संघर्ष खत्म कर चुके थे, लेकिन सरकार बनने के बाद उनकी मांगों का कोई समाधान नहीं निकला। अध्यापकों ने स्पष्ट किया कि वे अब किसी भी तरह के आश्वासन या गारंटी पर विश्वास नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक उनके हाथों में नियुक्ति पत्र नहीं दिए जाते, वे अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। एक प्रदर्शनकारी अध्यापक ने बताया, “हम पहले भी उनकी गारंटी पर भरोसा करके टंकी से नीचे उतरे थे, लेकिन सरकार बनने के बाद हमसे किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। अब हम तब तक नीचे नहीं उतरेंगे जब तक हमें नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाते। हमें अपनी जान की भी परवाह नहीं है, लेकिन अब हम झूठे भरोसे में नहीं आएंगे।” फिलहाल, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं, बेरोजगार अध्यापक अपनी मांगें मनवाने के लिए संघर्ष जारी रखने पर अड़े हुए हैं।

Teachers-Climb-Mobile-Tower-In-Chief-Minister-Manns-Village-Pti-Instructors-Express-Outrage-In-Sangrur-Adamant-About-Not-Coming-Down-Until-They-Receive-Joining-Letters

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं