September 6, 2026 13:29:47

पंजाब में महिलाओं को कल से 1 हजार मिलेंगे, सीएम बोले- धूरी से शुरूआत होगी, 12 बजे के बाद खातों में आने लगेंगे, 40 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके

Jun30,2026 | Enews Team | Mohali

मोहाली। पंजाब की महिलाओं को कल यानि कि एक जुलाई से हर महीने मिलने शुरू हो जाएंगे। इनमें जनरल वर्ग की महिलाओं को एक हजार और एससी वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए महीना मिलेंगे। इसकी शुरूआत सीएम भगवंत मान के गृह क्षेत्र धूरी से होगी। सीएम ने इसकी पुष्टि करते हुए धूरी में पत्रकारों से बातचीत में कहा महिलाओं को कल से ही 1 हजार रुपए देने का काम शुरू किया जाएगा। कल दोपहर 12 बजे के बाद बैंकों का प्रोसेस शुरू हो जाएगा। अब तक 40 लाख महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। बाकियों के रजिस्ट्रेशन पर काम चल रहा है। रजिस्ट्रेशन जब भी हो, रुपए एक जुलाई से ही मिलेंगे। पहली बार सरकार महिलाओं के खाते में 3 महीने के रुपए एक साथ डालेगी। यानी जनरल वर्ग की महिला को 3 हजार और एससी  वर्ग की महिलाओं को 4500 रुपए मिलेंगे।

Women-In-Punjab-Will-Receive-1000-Starting-Tomorrow-The-Cm-Stated-That-The-Rollout-Will-Begin-In-Dhuri-Funds-Will-Start-Appearing-In-Accounts-After-12-Pm-And-40-Lakh-Registrations-Have-Already-Been-Completed




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023