September 6, 2026 13:28:21

सीएम मान के वायरल वीडियो पर एसजीपीसी सख्त, सिख संगठनों की कल गोल्डन टेंपल में मीटिंग; धार्मिक-पंथक संगठन तय करेंगे रणनीति

Jul4,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कथित विवादित वीडियो को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) सख्त हो गई है। इसको लेकर रविवार, 5 जुलाई को गोल्डन टेंपल परिसर स्थित मंजी साहिब में एक विशाल पंथक एकत्र आयोजित करने का ऐलान किया है। एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन ने मीडिया को बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। संगत से अपील की गई है कि वे सुबह 10:30 बजे तक मंजी साहिब पहुंच जाएं। एसजीपीसी के अनुसार, इस पंथक एकत्र में विभिन्न धार्मिक और पंथक संगठनों की भागीदारी रहेगी। इनमें टकसालें, निहंग सिंह जत्थेबंदियां, कार सेवा संस्थाएं, निर्मला संप्रदाय, सिंह सभाएं और अन्य सिख संगठन शामिल होंगे। कुलवंत सिंह मनन ने कहा कि हाल ही में सामने आई मुख्यमंत्री भगवंत मान की विवादित वीडियो को लेकर सिख समाज में गहरा रोष है। इसी विषय पर विचार-विमर्श करने और आगे की रणनीति तय करने के उद्देश्य से यह पंथक एकत्र बुलाया गया है।

कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी

एसजीपीसी ने यह भी जानकारी दी कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संगत की सुविधा के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है। पार्किंग स्थलों से कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जगह-जगह छबीलों की व्यवस्था, तीन मंचों का निर्माण और वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसजीपीसी ने सभी गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों, धार्मिक संस्थाओं, सिंह सभाओं और सिख संगत से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। संस्था का कहना है कि यह केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि धर्म और पंथ से जुड़ा विषय है।

Sgpc-Takes-A-Stern-View-Of-Cm-Manns-Viral-Video-Sikh-Organizations-To-Meet-At-The-Golden-Temple-Tomorrow-Religious-And-Panthic-Groups-Will-Formulate-A-Strategy




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023