September 6, 2026 14:03:19

पीएम के दौरे से पहले बैकफुट पर रवनीत बिट्‌टू:सतलुज पर दिलजीत से कंट्रोवर्सी का दि-एंड; बोले-जंगल में आग न लगे, पानी डाल रहा हूं

Jul15,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू सतलुज फिल्म के विरोध को लेकर बैकफुट पर आ गए हैं। रवनीत सिंह बिट्‌टू ने पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ चल रही कंट्रोवर्सी का दि-एंड कर दिया। बिट्‌टू ने दो ट्वीट किए और उनके जरिए इस विवाद को खत्म करने का मैसेज दिया है। रवनीत बिट्टू ने दिलजीत दोसांझ की फोटो के साथ वीडियो मैसेज पोस्ट किया। उसमें उन्होंने कहा कि होला भी गोबिंद का है और होली भी गोबिंद की है। दोनों रंग गोबिंद के हैं।  इसके बाद बिट्‌टू ने एक और वीडियो पोस्ट की और लिखा कि पंजाब और देश के प्रति मेरी कोशिशें जारी रहेंगी। मैंने कोशिश करूंगा कि जंगल में आग न लगे। मैं पानी की एक बूंद डालने की कोशिश कर रहा हूं। मैं उस पक्षी की तरह कोशिश कर रहा हूं जो जंगल में आग लगने पर अपनी चोंच में पानी की बूंद लाकर डालती है। बिट्‌टू के इन दो ट्वीट्स से साफ हो गया कि बिट्टू इस विवाद को अब आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं।


दोनों रंग गोबिंद के: हिंदू-सिख एकता का दिया संदेश

रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ की तस्वीर के साथ एक वीडियो और लिखित पोस्ट साझा की। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बेहद सधे हुए अंदाज में डैमेज कंट्रोल करते हुए लिखा कि होला आनंदपुर साहिब का है जहां खालसा की सृजना हुई और होली मथुरा की है जहां गोबिंद हैं। दोनों रंग गोबिंद के हैं। मानवता के लिए हम सब एक हैं। बिट्टू ने इस पोस्ट के जरिए संदेश दिया कि मानवता के लिए सभी एक समान हैं। दिलजीत की फोटो का इस्तेमाल कर और 'गोबिंद के दो रंगों' की बात कहकर उन्होंने सीधे तौर पर हिंदू और सिख भाईचारे व राष्ट्रीय एकता की वकालत की

Ravneet-Bittu-On-The-Back-Foot-Ahead-Of-Pms-Visit-Diljit-Controversy-Over-Sutlej-Put-To-Rest-Says-I-Am-Pouring-Water-To-Prevent-A-Forest-Fire




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023