September 6, 2026 14:02:50

पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां-पुलिस अलर्ट मोड पर, बिल्डिंग खाली कराई

Jul17,2026 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से ठीक पहले शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पूरे सचिवालय परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। कंट्रोल रूम को धमकी मिलने के तुरंत बाद पूरे सचिवालय परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड), डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर सचिवालय की इमारत को खाली करवाकर पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी गई। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई। सचिवालय के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही आसपास के इलाकों में भी निगरानी तेज कर दी गई है।

बम की धमकी वाले संदेश की गंभीरता से जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कंट्रोल रूम को मिले बम की धमकी वाले संदेश की गंभीरता से जांच की जा रही है। संदेश किसने और कहां से भेजा, इसका पता लगाने के लिए साइबर और तकनीकी टीमों को लगाया गया है। फिलहाल पूरे सचिवालय परिसर की गहन तलाशी जारी है। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कल भी आई थी धमकी भरी कॉल

16 जुलाई को भी पुलिस कंट्रोल रूम में एक धमकी भरी कॉल आई थी, जिसमें कहा गया था कि "जहां भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम है, वहां बम रखा गया है।" सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम स्थल पीईसी कैंपस की गहन तलाशी ली थी। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब का आदी है और उसने नशे की हालत में यह फर्जी कॉल की थी। आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Threat-To-Blow-Up-Punjab-Secretariat-Security-Agencies-And-Police-On-High-Alert-Building-Evacuated




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023