September 6, 2026 13:26:59

पंजाब में मानसून फिर सक्रिय: 13 जिलों में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

Jul20,2026 | Enews Team | Punjab

Mपंजाब। पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज से 13 जिलों में तीन दिन तक भारी से बेहद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है और पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस से राहत मिलने के आसार हैं। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने 23 जुलाई के लिए भी पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में वर्षा की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहावना बना रहेगा।

Monsoon-Active-Again-In-Punjab-Alert-Issued-For-Heavy-To-Very-Heavy-Rainfall-Across-13-Districts-Relief-Expected-From-Humid-Heat




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023