September 11, 2026 07:34:52
पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच स्थगित, 2 मांगों पर सहमति, शंभू-खनौरी बॉर्डर खुले; 27 जुलाई तक भीड़ नह

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच स्थगित, 2 मांगों पर सहमति, शंभू-खनौरी बॉर्डर खुले; 27 जुलाई तक भीड़ नहीं जुटा सकेंगे

Jul21,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के किसानों का मंगलवार (21 जुलाई) को अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील के विरोध में किया जा रहा दिल्ली कूच अब स्थगित हो गया। दोपहर 3 बजे बाद किसान शंभू बॉर्डर से वापस लौटने लगे। कुरुक्षेत्र पुलिस ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को भी रिहा कर दिया। साथ ही बॉर्डर भी खोल दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिलबाग सिंह दिराजके ने कहा कि हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ मीटिंग हुई। जिसमें दो मांगों पर सहमति बन गई। इसलिए धरना स्थगित कर दिया है। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि कृषि मंत्री राणा की तरफ से कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से अगले 8-10 दिन में किसानों बातचीत की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इस दौरान अमेरिका भारत ट्रेड डील पर भी वार्ता होगी। किसान सुबह ही दिल्ली जाने के लिए पटियाला-अंबाला के बीच बने शंभू बॉर्डर और संगरूर-जींद के बने खनौरी बॉर्डर पहुंच गए थे। इसका पता चलते ही हरियाणा पुलिस ने दोनों बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर उन्हें सील कर दिया था। ऐसे में किसान आगे नहीं जा सके।

हरियाणा में फोर्स तैनात

हरियाणा की तरफ से दोनों बॉर्डरों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। वहां JCB भी लगा दी गई थी, ताकि अगर वहां कोई टेंपरेरी या परमानेंट जगह बनाने की कोशिश की जाए तो उसे हटाया जा सके।इसे देखते हुए पंजाब के किसान वहीं बैठ गए थे। शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर अंबाला जिला प्रशासन ने धारा-163 27 जुलाई तक लागू कर दी है। इस दौरान यहां पर पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एक साथ रुकने, इकट्ठा होने या अवांछित रूप से घूमने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

Punjab-Farmers-March-To-Delhi-Postponed-Agreement-Reached-On-Two-Demands-Shambhu-And-Khanauri-Borders-Opened-No-Gathering-Of-Crowds-Allowed-Until-July-27



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं