September 13, 2026 09:41:01
सांसद अमृतपाल की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन, सीएम हाउस के 1 किलोमीटर दूर पहुंचे प्रदर्

सांसद अमृतपाल की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन, सीएम हाउस के 1 किलोमीटर दूर पहुंचे प्रदर्शनकारी, सीएम सिक्योरिटी हाई अलर्ट पर, बैरिकेडिंग तोड़ घुसे

Jul29,2026 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़/मोहाली। पंजाब के खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए समर्थक चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे हैं। वह पंजाब के सीएम भगवंत मान के सेक्टर 2 स्थित सरकारी कोठी में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी है। चंडीगढ़ के IG और SSP वहां तैनात हैं। सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) की अगुआई में कुछ प्रदर्शनकारी सीएम की कोठी से करीब एक Km दूर तक पहुंच चुके हैं। इसे देखते हुए CM सिक्योरिटी भी हाई अलर्ट मोड पर है। रिजर्व फोर्स मंगवा ली गई है। फिलहाल माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने सीएम हाउस के नजदीक पहुंचे प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। इन प्रदर्शनकारियों ने दोपहर में मोहाली से कूच किया था। जिन्हें रोकने के लिए मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर चंडीगढ़ पुलिस की बैरकेडिंग थी। पुलिस के रोकने पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस के बैरिकेड उठाकर दूर फेंक दिए और आगे बढ़ने लगे। यह देखते हुए पुलिस ने वाटर कैनन से प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें मार दीं। जिससे कुछ प्रदर्शनकारी भड़क गए और वाटर कैनन पर चढ़ गए। उन्होंने वाटर कैनन का मुंह ही दूसरी तरफ मोड़ दिया। जिसके बाद पैदल व गाड़ियों में प्रदर्शनकारी सीएम कोठी की तरफ लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। उधर, अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि सरकार हमारे प्रोटेस्ट को गलत दिखाना चाहती है, इसलिए उसने इसमें उपद्रवी घुसा दिए हैं। वही लोग इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।

सांसद अमृतपाल की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन, सीएम हाउस के 1 किलोमीटर दूर पहुंचे प्रदर् सांसद अमृतपाल की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन, सीएम हाउस के 1 किलोमीटर दूर पहुंचे प्रदर्

Massive-Protests-Erupt-In-Chandigarh-Demanding-The-Release-Of-Mp-Amritpal-Protesters-Reach-1-Km-From-The-Chief-Ministers-House-Cm-Security-Is-On-High-Alert-And-They-Break-Through-Barricades



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं