September 22, 2026 06:54:57
पंजाब के प्रदर्शन कर रहे मुलाजिमों की सीएम मान से मीटिंग फिक्स, सरकार बोली- सिर्फ 10 लोग आएं; बकाया

पंजाब के प्रदर्शन कर रहे मुलाजिमों की सीएम मान से मीटिंग फिक्स, सरकार बोली- सिर्फ 10 लोग आएं; बकाया डीए को लेकर चंडीगढ़ पुलिस से भिड़े थे

Aug7,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में बकाया DA मांग रहे मुलाजिमों से CM भगवंत मान की मीटिंग 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगी। यह मीटिंग सेक्टर 3 स्थित पंजाब भवन में रखी गई है। इस मीटिंग में ज्यादा से ज्यादा 10 मेंबरों को ही लाने के लिए कहा गया है। यह फैसला शुक्रवार को मुलाजिमों के चंडीगढ़ में प्रदर्शन के बाद लिया गया। सैकड़ों सरकारी मुलाजिमों ने दफ्तरों से सामूहिक छुट्‌टी लेकर चंडीगढ़ कूच किया था। वह मानसून सेशन के दौरान ही विधानसभा का घेराव करना चाहते थे। हालांकि मोहाली से चंडीगढ़ में घुसते ही पुलिस ने उन्हें सेक्टर-39 के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया। मगर, मुलाजिमों ने कड़े तेवर दिखाते हुए पुलिस के लगाए बैरिकेड पार करने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें मारीं। इसके बावजूद मुलाजिम विधानसभा तक जाने की जिद पर अड़े रहे। जिस वजह से उनकी चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों से धक्कामुक्की भी हुई। मुलाजिमों के प्रदर्शन के कारण चंडीगढ़ के कई सेक्टरों में ट्रैफिक जाम रहा, जबकि पंजाब के कई सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हुआ। शिक्षक संगठनों ने एक दिन पहले ही छात्रों को स्कूल नहीं आने की सूचना दे दी थी। हालांकि प्रदर्शन बढ़ने पर शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD नवराज बराड़ प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे।

27 अगस्त को होगी मीटिंग

उन्होंने मुलाजिमों को भरोसा दिया कि 27 अगस्त को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मीटिंग कराएंगे। जिसके बाद मुलाजिमों ने प्रदर्शन समाप्त कर वापस लौटने का ऐलान कर दिया। AAP सरकार के DA देने से करीब 8 लाख मुलाजिमों-पेंशनर्स को फायदा होगा। जिसमें चपरासी से लेकर IAS-IPS अफसर भी शामिल हैं। उनकी सेलरी में औसतन 15 हजार की बढ़ोतरी होगी।

Meeting-Scheduled-Between-Protesting-Punjab-Employees-And-Cm-Mann-Government-Stipulates-That-Only-10-Representatives-May-Attend-The-Employees-Had-Previously-Clashed-With-Chandigarh-Police-Over-Outstanding-Da



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं