September 16, 2026 15:12:14
ग्रीन लैंड स्कूल के बाहर हंगामा:अभिभावकों ने किया प्रदर्शन, बोले- न Ac चलते, न पानी साफ

ग्रीन लैंड स्कूल के बाहर हंगामा:अभिभावकों ने किया प्रदर्शन, बोले- न Ac चलते, न पानी साफ

Aug13,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | जालंधर बाईपास स्थित ग्रीन लैंड स्कूल के बाहर आज उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब सैकड़ों की संख्या में अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बच्चों को स्कूल में बुनियादी (Basic) सुविधाएं न मिलने से नाराज पेरेंट्स ने स्कूल के मेन गेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और मैनेजमेंट की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने बताया कि वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और अच्छी सुविधाओं के लिए स्कूल को भारी-भरकम फीस चुकाते हैं, लेकिन स्कूल के अंदर के हालात बिल्कुल उलट हैं। अभिभावकों के मुताबिक, उनके बच्चे जब स्कूल से घर आते हैं तो शिकायत करते हैं कि क्लास में लगे AC काम नहीं करते।

इसके अलावा, स्कूल में पीने के पानी की व्यवस्था भी बेहद खराब है। बच्चों को साफ पानी तक नसीब नहीं हो रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने और बीमार होने का खतरा लगातार बना रहता है।गुस्साए अभिभावकों का आरोप है कि इस गंभीर मसले को लेकर उन्होंने पहले भी कई बार स्कूल प्रशासन से संपर्क किया और बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। पेरेंट्स का कहना है कि उनकी शिकायतों को निचले स्तर पर ही अनसुना कर दिया जाता है और उनकी बात जानबूझकर स्कूल के उच्च अधिकारियों या मुख्य मैनेजमेंट तक नहीं पहुंचाई जा रही है।

Uproar-Outside-Green-Land-School-Parents-Protest-Complain-That-Neither-Acs-Work-Nor-Is-The-Water-Clean

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं