September 16, 2026 14:36:52
पंजाब में बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के 6 यूनिट बंद: डिमांड 15,500 Mw पार, महंगी बिजली खरीद रहा पावर

पंजाब में बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के 6 यूनिट बंद: डिमांड 15,500 Mw पार, महंगी बिजली खरीद रहा पावरकॉम; 4-5 घंटे लग रहे कट

Sep1,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में बिजली संकट गहराता जा रहा है। बिजली की डिमांड पिछले कुछ दिनों से लगातार 15,500 मेगावाट के पार बनी हुई है। उत्पादन में भारी कमी चल रही है। हालात यह हैं कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) को बिजली सप्लाई के लिए सेंट्रल पूल से महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। पंजाब के सरकारी थर्मल प्लांटों के 6 यूनिटों में बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप है। बाकी चार यूनिटों में से दो में भी क्षमता से काफी कम उत्पादन हो रहा है। वहीं, प्राइवेट प्लांटों के सभी पांच यूनिटों से बिजली का उत्पादन हो रहा है। बिजली की कमी को पूरा करने के लिए PSPCL केंद्रीय पूल से 10,700 मेगावाट बिजली खरीद रहा है। प्राइवेट थर्मल प्लांटों से करीब 2,750 मेगावाट बिजली उत्पादित हो रही है। पंजाब में इस समय सभी स्रोतों से कुल 4,730 मेगावाट तक बिजली का उत्पादन हो रहा है। इसके बावजूद लुधियाना, खन्ना, मोहाली और मंडी गोबिंदगढ़ जैसे प्रमुख औद्योगिक इलाकों में करीब साढ़े चार घंटे तक बिजली कटौती की गई।

थर्मल प्लांट के यूनिट बंद होना
पंजाब के सरकारी थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद होने के कारण बिजली उत्पादन नहीं हो रहा है। केंद्रीय पूल से पंजाब को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। इसलिए पावरकॉम कम से कम बिजली खरीदने की कोशिश कर रहा है हालांकि 11000 मेगावाट के आसपास बिजली केंद्रीय पूल से खरीदी जा रही है। पंजाब में इन दिनों धान को पानी लगाने का सीजन है। पिछले कुछ दिनों से पर्याप्त बारिश नहीं हुई इसलिए खेतों में पानी लगाने के लिए मोटरें चलानी पड़ रही हैं। इससे बिजली की डिमांड बढ़ गई।  बारिश न होने के कारण तापमान व उमस बढ़ गई। इसकी वजह से घरेलू डिमांड भी लगातार बढ़ रही है। पूरी सप्लाई न मिलने पर घरेलू सप्लाई पर भी लगातार अघोषित बिजली कट लग रहे हैं।

Power-Crisis-In-Punjab-6-Thermal-Plant-Units-Shut-Down-Demand-Exceeds-15500-Mw-Powercom-Buying-Expensive-Electricity-Power-Cuts-Lasting-4-5-Hours



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं