September 9, 2026 13:20:56

डॉ. अंबेडकर की मूर्ति के अपमान पर भड़के प्रदर्शनकारी; दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम: प्रतिमा दूध से नहलाई, शहर बंद किया

Sep9,2026 | Enews Team | Ludhiana

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज का आज लुधियाना बंद है। समाज से जुड़े लोगों ने जालंधर बाईपास चौक पर अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला, करनाल और पानीपत के रास्ते आने-जाने वाले दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। सर्विस लेन के बाद प्रदर्शनकारी हाईवे पर भी जमा हो गए हैं। जालंधर और लुधियाना के बीच आने-जाने वाले हाईवे की लेन बंद कर दी गई है। जिससे हाईवे पर ट्रैफिक जाम लगना शुरू हो गया है। आज सुबह दलित समाज के लोगों ने प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया। प्रदर्शनकारियों के जालंधर-पानीपत हाईवे पर जाम लगाने से अमृतसर और जालंधर से लुधियाना, पटियाला, अंबाला और दिल्ली तक जाने वालों के लिए मुश्किल हो गई है।

Protesters-Outraged-Over-The-Desecration-Of-Dr-Ambedkar-S-Statue-Delhi-Amritsar-National-Highway-Blocked-Statue-Bathed-In-Milk-City-Shut-Down




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023