September 18, 2026 17:39:00
पीएयू में किसान मेले का आयोजन, सीएम मान ने किया उद्घाटन, बोले-मैं किसान यूनियनों का मित्र कीड़ा, मुझ

पीएयू में किसान मेले का आयोजन, सीएम मान ने किया उद्घाटन, बोले-मैं किसान यूनियनों का मित्र कीड़ा, मुझ पर भी स्प्रे कर देते हो

Sep18,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में आज से 2 दिन का बड़ा किसान मेला शुरू हो गया है। 18 और 19 सितंबर को लगने वाले इस मेले में पंजाब और आसपास के राज्यों से किसान पहुंचने शुरू हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोपहर बाद किसान मेले का उद्घाटन किया। सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का संकल्प लिया है और जल्दी ही यह संकल्प पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि जिन खेतों में नहरी पानी से सिंचाई हुई है उनका झाड़ भी बढ़ेगा। सीएम ने कहा कि इस से पंजाब में भूजल स्तर बढ़ गया है। उन्होंने कह कि पंजाब में कई क्षेत्रों में एक फीट से पांच फीट तक पानी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि नहरी पानी से किसानों के खर्च में कमी आई है। उन्हें अब पानी के लिए जनरेटर नहीं चलाने पड़ रहे। सीएम ने किसानों को कहा पंजाब के किसानों को अपने खेती खर्च घटाने होंगे। उन्हें मिट्‌टी व फसलों की जांच करवाने के बाद ही छिड़काव करना होगा। भगवंत मान ने कहा कि किसानों को अभी पराली जलाने के लिए बदनाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कह रही है कि किसानों पर पर्चा करो, लेकिन हम पर्चे नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान आग न लगाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को केंद्र सरकार इंसेंटिव दे किसान पराली का प्रबंधन कर देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भी किसानों को इंसेंटिव देगी।

किसान यूनियन से अपील धरनों से बचाव रखा करो
भगवंत मान ने कहा कि मेले में किसान यूनियन वाले भी आए होंगे। उन्होंने कहा कि किसान यूनियनें धरने न लगाया करें। सीएम ने कहा कि आपको जब मीटिंग करनी है तब मेरे पास आ जाया करो। आप लोग पहले धरना लगाते हैं फिर कहते हैं मीटिंग करनी है। आप पहले ही आ जाया करो। सीएम ने कहा कि मैं आपका मित्र कीड़ा हूं। तुम मेरे पर भी स्प्रे कर देते हो।

Farmers-Fair-Held-At-Pau-Cm-Mann-Inaugurated-The-Event-Remarking-I-Am-Like-A-Pest-To-Farmer-Unions-You-Spray-Me-Too



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं