पंचायत में भिड़े पत्नी ने पति को थप्पड़ जड़ा, बोली- तूने मेरी इज्जत खराब कर दी; तलाक लिया
Sep23,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना | लव मैरिज के बाद घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे पति-पत्नी के बीच पंचायत में ही मामला बिगड़ गया। दोनों के बीच हाथापाई हुई और पत्नी द्वारा पति को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं। मामला मानवाधिकार संगठन (मालवा जोन) की प्रधान कमलजीत कौर के दफ्तर का है। मंगलवार को यहां एक कपल घरेलू विवाद सुलझाने और समझौता करने पहुंचा था। इस दौरान उनकी बहस हो गई लड़के की मां ने पंचायत में आरोप लगाया कि लड़की किसी के साथ भाग रही थी।
लड़के के परिवार का आरोप है कि पूजा छिपकर अपने पहले पति के पास जाती है। इसके अलावा वह अपनी बेटी से भी मिलने जाती है, जिसे लेकर घर में कलेश रहता है। विवाद के दिन लड़के की मां ने यह तक कह दिया कि पूजा किसी और के साथ भागने की फिराक में थी। दूसरी तरफ पूजा का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसे जानबूझकर परेशान करते हैं। उसने विशेष रूप से अपनी जेठानी पर आरोप लगाया है कि वह उसे बिना बात के तंग करती है और घर में विवाद पैदा करती है। फिलहाल, इस थप्पड़ कांड के बाद दोनों के रिश्ते में दरार और गहरी हो गई है। दोनों ने पंचायती तौर पर तलाक ले लिया है।
Clash-At-The-Panchayat-Wife-Slapped-Her-Husband-Saying-You-Have-Ruined-My-Reputation-And-Sought-A-Divorce