ब्रेकिंग न्यूज - आप मंत्री हरदीप मुंडियां के भांजे पर लुधियाना में ईडी रेड, चंडीगढ़ में पंजाब के आईएएस अफसर की कोठी भी खंगाली
Sep23,2026
| Enews Team | Punjab
लुधियाना। पंजाब
की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में मंत्री
हरदीप सिंह मुंडियां के भांजे पर ईडी ने
रेड की है। टीमें लुधियाना पहुंचकर मंत्री के भांजे गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस के
घर की तलाशी ले रही हैं। यह रेड मंगलवार से ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी
(गमाडा) में चल रही कार्रवाई का ही हिस्सा है। मुंडियां अर्बन
हाउसिंग मिनिस्टर हैं और गमाडा भी
उनके मंत्रालय के अंडर ही आता है। चंडीगढ़ में गमाडा के
पूर्व चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और पंजाब के वरिष्ठ IAS अधिकारी
राजीव गुप्ता के घर भी ईडी की
रेड जारी है। मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर मंगलवार सुबह शुरू हुई ईडी की कार्रवाई में दिल्ली, मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला और
लुधियाना के 26 ठिकानों पर सर्च और सर्वे किया जा रहा है। मोहाली के फेज-8 स्थित
पुडा भवन में ईडी की टीमें रातभर रिकॉर्ड खंगालती रहीं। गमाडा मुख्यालय के कुछ हिस्से जांच एजेंसी ने सील भी कर दिए। जांच
तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स और उससे जुड़ी कंपनियों को गमाडा की दो प्रमुख नीलामी साइटों में कथित वित्तीय राहत से जुड़े
मामले पर केंद्रित है।
100 करोड़ से ज्यादा का फायदा पहुंचाया
ईडी के अनुसार, इससे कंपनियों को
100 करोड़ रुपए से ज्यादा का संदिग्ध फायदा और सरकारी
खजाने को नुकसान होने की आशंका है। रेड के बाद कांग्रेस-भाजपा के नेता आम आदमी
पार्टी (आप) सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। दूसरी तरफ आप ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के जरिए
पंजाब सरकार के अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है और गमाडा के कामकाज में रुकावट डालने की कोशिश हो रही है। पार्टी ने
कहा कि मावां-धीयां सत्कार योजना समेत सरकार की कल्याणकारी योजनाएं और मोहाली के
विकास कार्य जारी रहेंगे।
26 ठिकानों पर एक साथ शुरू हुई कार्रवाई
ईडी ने
मंगलवार को सुबह 9 बजे PMLA के
तहत दिल्ली, चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और लुधियाना में 26 परिसरों
पर सर्च और सर्वे शुरू किए। कार्रवाई तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
के प्रमोटर्स, डायरेक्टर्स और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर की जा
रही है। रेमिगेट बिल्डएस्टेट्स, एमबी इंफ्राबिल्ड, मेरा बाबा रियलिटी एसोसिएट्स और मेरा बाबा इंफ्रास्ट्रक्चर
से जुड़े परिसर भी जांच के दायरे में हैं।
गमाडा-पंजाब
हाउसिंग विभाग के रिकॉर्ड खंगाले
ईडी ने
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी गमाडा और पंजाब सरकार के हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग के
दफ्तरों में भी PMLA की धारा 16 के
तहत सर्वे किया। टीमों का फोकस गमाडा और
संबंधित कंपनियों के बीच हुए लेन-देन और उससे जुड़े दस्तावेजों पर है। रिपोर्ट के
मुताबिक गमाडा मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ भी की गई
और कुछ हिस्सों को सील किए जाने की जानकारी सामने आई है।
दो नीलामी साइटों से जुड़ी है जांच
ईडी के
मुताबिक तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स के प्रमोटर्स रेमिगेट बिल्डएस्टेट्स और एमबी
इंफ्राबिल्ड समेत कुछ दूसरी कंपनियों को भी नियंत्रित करते हैं। इन कंपनियों ने
मोहाली में गमाडा की दो प्रमुख नीलामी वाली साइटें खरीदी थीं। जांच
एजेंसी के अनुसार बाद में गमाडा को
चुकाई जाने वाली रकम में इन कंपनियों को बड़ी वित्तीय राहत मिली। इसी प्रक्रिया
में कथित अनियमितता की जांच की जा रही है।
Breaking-News-Ed-Raids-The-Nephew-Of-Aap-Minister-Hardeep-Mundian-In-Ludhiana-Residence-Of-A-Punjab-Ias-Officer-In-Chandigarh-Also-Searched