Aap पार्षद अनीता नंचाल का निधन:सुबह बिगड़ी तबीयत, फोर्टिस में तोड़ा दम; जमालपुर में आज होगा अंतिम संस्कार
Oct14,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना | बेहद दुखद खबर सामने आई है। वार्ड नंबर 21 की मौजूदा AAP पार्षद अनीता नंचाल का निधन हो गया है। उनके अचानक निधन से परिवार, समर्थकों और स्थानीय निवासियों में भारी शोक की लहर है। परिजनों के मुताबिक कुछ महीने पहले अनीता नंचाल का चूला टूट गया था, जिसके चलते वे घर पर ही बेड रेस्ट पर थीं। बुधवार सुबह अचानक उन्होंने घबराहट होने की शिकायत की।
हालत बिगड़ती देख परिवार वाले उन्हें तुरंत इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पार्षद अनीता नंचाल का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3.00 बजे लुधियाना के जमालपुर श्मशान घाट में किया जाएगा।
Aap-Councillor-Anita-Nanchal-Passes-Away-Health-Deteriorated-In-The-Morning-She-Breathed-Her-Last-At-Fortis-Last-Rites-To-Be-Held-In-Jamalpur-Today