लुधियाना | में शराब के ठेके के बाहर खुले में शराब पी रहे लोगों को निहंगों ने डंडे मारकर खदेड़ दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें निहंग शराब पी रहे लोगों को भगाते, पानी की टोंटी तोड़ते और ठेके के अंदर मौजूद सेल्समैन को ठेका बंद करने की चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। निहंगों ने कहा कि सड़क पर बैठकर शराब पीने, गंदगी फैलाने और हंगामा करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि इस रास्ते से महिलाएं और लड़कियां भी गुजरती हैं।