October 20, 2026 04:07:07

ब्रेकिंग न्यूज - झोटा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, आप विधायकों के घरों पर लानत पत्र देने पहुंचे किसान, पिता बोले- एक्शन कमेटी में बहू शामिल होगी

Oct19,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में इंसाफ कमेटी और किसान आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के घरों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायकों को ‘लानत पत्र’ दिए जाएंगे।अगर विधायक ये पत्र लेने से इनकार करते हैं, तो उनके घरों के बाहर चिपका दिए जाएंगे। झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि अब परविंदर सिंह की पत्नी खुद एक्शन कमेटी में शामिल होंगी और मीडिया को भी संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि बीते दिन एक्शन कमेटी के कुछ सदस्यों ने अमित शाह का विरोध करने का ऐलान किया था। अगर गृहमंत्री का विरोध किया जाता है तो वह भी इसका विरोध करेंगे। एक्शन कमेटी मुख्यमंत्री भगवंत मान और DGP के इस्तीफे की मांग कर रही है। इसके बगैर वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार न कराने पर अड़े हुए हैं। झोटा का शव 7 दिन से मानसा के अस्पताल में रखा गया है। कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मानसा में परिवार से मुलाकात करेंगे।

पत्नी को एक्शन कमेटी में शामिल करने का ऐलान
परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए गृह मंत्री अमित शाह के विरोध को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि बीते दिन एक्शन कमेटी के कुछ सदस्यों ने अमित शाह का विरोध करने का ऐलान किया था। यदि गृह मंत्री का विरोध किया जाता है तो वह भी इसका विरोध करेंगे। भीम सिंह ने कहा कि वह भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं और देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री या रक्षामंत्री, चाहे कोई भी हो, वह सभी का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह चाहें तो उनके घर आकर भी उनसे बातचीत कर सकते हैं।

पत्नी को एक्शन कमेटी में शामिल करने का ऐलान
भीम सिंह ने कहा कि अब परविंदर सिंह की पत्नी खुद एक्शन कमेटी में शामिल होंगी और मीडिया को भी संबोधित करेंगी। इससे मामले को लेकर परिवार का पक्ष सीधे सामने आएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि धरने में आम आदमी पार्टी का कोई भी नेता शामिल न हो। यदि कोई नेता पार्टी से इस्तीफा देकर धरने में आता है तो उन्हें इससे आपत्ति नहीं होगी। वहीं, उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों के नेता परविंदर सिंह को इंसाफ दिलाने के लिए धरने में शामिल हो सकते हैं।

सीबीआई जांच शुरू करवाने की मांग
पिता ने गृहमंत्री से अपील की कि मामले की तुरंत सीबीआई जांच शुरू करवाई जाए। उन्होंने आशंका जताई कि जांच में देरी होने से पंजाब पुलिस मानसा में परविंदर सिंह के कत्ल मामले से जुड़े सबूत मिटा सकती है। इसी आशंका के मद्देनजर उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

Breaking-News-Major-Development-In-The-Jhota-Murder-Case-Farmers-Arrive-At-The-Homes-Of-Aap-Mlas-To-Deliver-Letters-Of-Condemnation-The-Father-States-That-His-Daughter-In-Law-Will-Join-The-Action-Committee




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023