October 30, 2026 15:13:09

चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल की बेटी की रिसेप्शन, सुखबीर बादल समेत अकाली-भाजपा नेता पहुंचे, जम्मू के राजघराने में शादी

Oct29,2026 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की शादी के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। बुधवार रात चंडीगढ़ में संगीत और रिसेप्शन पार्टी हुई। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए। उन्होंने नए जोड़े को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, बठिंडा लोकसभा सीट से सांसद हरसिमरत कौर बादल, अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़, भाजपा के प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा विधायक संदीप जाखड़ और भाजपा के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट गुरमीत सिंह सोढ़ी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी समेत कई नेता पहुंचे। मनप्रीत सिंह बादल की बेटी रिया की शादी जम्मू-कश्मीर के डोगरा राजघराने के वारिस रणविजय कुंवर (आरके) मार्तंड सिंह से हो रही है।

Reception-For-Former-Minister-Manpreet-Badals-Daughter-Held-In-Chandigarh-Akali-Bjp-Leaders-Including-Sukhbir-Badal-Attended-Wedding-Also-Takes-Place-Within-The-Jammu-Royal-Family




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023