November 3, 2026 18:16:41

चंडीगढ़ से दीपावली-छठ पर घर जाने वालों को राहत: ट्रेनों में लगेंगे एक्सट्रा कोच; अंबाला-कालका से चलने वाली ट्रेनों में 2 से 4 कोच बढ़ेंगे

Nov2,2026 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने राहत देने की तैयारी की है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इसके तहत अभी 18 कोच वाली ट्रेनों में 2 से 4 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इससे उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर भारत से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली कई ट्रेनें लगभग फुल हो चुकी हैं। कुछ ट्रेनों में वेटिंग 300 से 400 तक पहुंच गई है। सामान्य श्रेणी के डिब्बों में भी यात्रियों की भारी भीड़ है। ऐसे में अतिरिक्त कोच लगाकर ज्यादा यात्रियों को सफर की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। अंबाला मंडल के अनुसार, चंडीगढ़, अंबाला और कालका से चलने वाली कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की योजना है। इनमें चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, कालका-हावड़ा मेल और चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल हैं।

अतिरिक्त स्लीपर कोच से 80 यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म बर्थ
रेलवे के मुताबिक, एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने से करीब 80 यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिल सकती है। तीन अतिरिक्त कोच लगाए जाने पर करीब 240 यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो सकेंगी। इससे वेटिंग लिस्ट कम करने में मदद मिलेगी। रेलवे ने एलएचबी कोच वाली ट्रेनों में 22 और आईसीएफ कोच वाली ट्रेनों में 24 कोच तक करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, कोच की संख्या ट्रेन की संरचना और उपलब्ध क्षमता के अनुसार तय की जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले करीब तीन गुना तक बढ़ जाती है। यात्रियों को कन्फर्म टिकट उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त कोचों की सूची तैयार कर मुख्यालय भेज दी गई है।

Relief-For-Those-Travelling-Home-From-Chandigarh-For-Diwali-And-Chhath-Extra-Coaches-Will-Be-Added-To-Trains-Trains-Departing-From-Ambala-And-Kalka-Will-Have-2-To-4-Additional-Coaches




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023