राहुल गांधी ने Pm को बहस की चुनौती दी, बोले- मोदी देशद्रोही, ट्रम्प के कहने पर काम कर रहे; पंजाब में कत्ल करना फैशन बना
Nov4,2026
| Enews Team | Punjab
संगरूर। पंजाब के संगरूर में कांग्रेस ने इंसाफ रैली की। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी देशद्रोही हैं। वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इशारे पर काम कर रहे हैं। इस दौरान वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को स्टेज पर लाए। राहुल गांधी ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, वह आज पंजाब में एक फैशन बन गया है। पंजाब में नशा सबसे बड़ा मुद्दा है। भगवंत मान दिल्ली में थे तो हमें चुटकुले सुनाते थे। सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बदबू आती थी। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में वोट चोरी हुई है और कई जगह वोट चोरों की सरकार चल रही है। उन्होंने दिल्ली में बैठी सरकार वोट चोरों की सरकार है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर बहस की चुनौती देते हुए कहा कि मोदी जी, आप जहां चाहें, मैं बहस के लिए तैयार हूं। मेरे सामने बैठ जाइए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। राहुल गांधी ने पंजाब के लोगों से कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब को पंजाब की सरकार दीजिए। कांग्रेस की सरकार दीजिए। ऐसी सरकार चुनिए जो नशे के खिलाफ लड़े, ड्रग्स खत्म करे, युवाओं को रोजगार दे, उद्योगों को बचाए और किसानों के साथ खड़ी रहे।
अमेरिका में अडाणी के खिलाफ चल रहा केस बंद करवाया: राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 घंटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने यह कहते रहते हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाया था। अडाणी के खिलाफ अमेरिका में चल रहे मामले को भी डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद बंद करवा दिया। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नियंत्रित करते हैं। उन्होंने कहा कि पांच मिनट में अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए गए और भारत के किसानों, उद्योगों तथा डेटा को अमेरिकी हितों के हवाले कर दिया गया।
Rahul-Gandhi-Challenged-The-Pm-To-A-Debate-Calling-Modi-A-Traitor-Who-Is-Acting-At-The-Behest-Of-Trump-He-Added-That-Murder-Has-Become-A-Trend-In-Punjab