November 14, 2026 05:54:14

साइकिल यात्रा के दूसरे दिन चन्नी की गैंगस्टरों को चेतावनी:बोले-पंजाब में या तो हम रहेंगे या गैंगस्टर; महिलाओं को दी जाने वाली राशि बढ़ाएंगे

Nov13,2026 | Enews Team | Ludhiana

पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने साइकिल यात्रा के दूसरे दिन लुधियाना के समराला में गैंगस्टरों को सख्त चेतावनी दी। चन्नी ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर गैंगस्टरों का खात्मा कर दिया जाएगा। चन्नी ने कहा कि सरकार बनने पर या तो हम पंजाब में रहेंगे या फिर गैंगस्टर। उनका कहना है कि सरकार बनते ही सख्त कदम उठाएंगे। चन्नी ने कहा कि हमारे पास पूरा रोडमैप है।

नशा और गैंगस्टरों से निपटने के लिए हमने पूरी योजना बनाई है और सरकार बनते ही इसे इंप्लीमेंट करेंगे। इसके अलावा चन्नी ने कहा कि पंजाब में महिलाओं को 1000-1500 नहीं बल्कि इससे ज्यादा देंगे। यही नहीं उन्होंने कहा कि बकाया भी देंगे।
इसके अलावा सखियों को पक्का करने का ऐलान भी किया। चन्नी ने कहा कि महिलाओं को हर तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। चन्नी ने ये बातें समराला में कातिलों के शिकार हुए ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवाड़ी के परिवार से मिलने के बाद कहे।

On-The-Second-Day-Of-His-Bicycle-Tour-Channi-Issued-A-Warning-To-Gangsters-Either-We-Stay-In-Punjab-Or-The-Gangsters-Do-He-Also-Promised-To-Increase-The-Financial-Assistance-Provided-To-Women




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023