September 2, 2026 13:46:05

महाऋषि  नगर, राजगुुरू नगर व अन्य स्कीम की डेवलपमेंट पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट खर्चेगा 4.22 करोड़

-ट्रस्ट की पॉश कालोनियों रिहायशी व कमशिर्यल प्लाटों की ई नीलामी कल को

Sep9,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

महाऋषि  नगर, राजगुुरू नगर व अन्य स्कीम की डेवलपमेंट पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट खर्चेगा 4.22 करोड़        ई न्यूज पंजाब, लुधियाना  इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की हाउस बैठक चेयरमैन रमन बाला सुबरामनियम की अगुवाई में की गई। इस मीटिंग में ऋषि नगर, राजगुरु नगर,  शहीद भगत सिंह नगर सहित अन्य स्कीमों की डेवलपमेंट को लेकर करीब 4.22 करोड़ रुपए के एस्टीमेट पास किए गए। इस मीटिंग में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ईओ, एसई सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में 256 एकड़ महाऋषि  वाल्मीकि नगर के ब्लॉक ए, बी, सी, डी, ई,एफ व एक्स, वाई व जैड की मेन व भीतरी सड़कें बनाने को 2.31 करोड़ के एस्टीमेट और इसी स्कीम की कमर्शियल  मार्केट में एससीएफ 1 से लेकर 56 के सामने पड़ती पार्किंग में इंटरलाॅकिंग टाइल्स लगाने को 48 लाख रुपए का एस्टीमेट को मंजूरी दी गई। इसके अलावा राजगुरु नगर 129 एकड़ स्कीम में पड़ती कमर्शियल मार्केट में इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने को 49.43 लाख रुपए का एस्टीमेट व इसी स्कीम में सबमर्सिबल पंप लगाने को भी मंजूरी दी गई। शहीद भगत सिंह नगर के ब्लॉक एच में बरसाती पानी की निकासी को 3.48 लाख रुपए के एस्टीमेट को मंजूरी दी गई। इसके साथ साथ शहीद भगत सिंह नगर 475 एकड़ स्कीम में गज्जन सिंह से संबंधित जमीन पर पड़ते प्लाटों का कब्जा देरी से प्राप्त होने को लेकर अलाटियों को जारी किए गए किस्तों को रिशैडूयल करने संबधी भी विचार किया गया। वहीं इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए चेयरमैन रमन बाला सुबरामनियम ने बताया कि ये उनकी दूसरी बैठक है और उनका अहम लक्ष्य ट्रस्ट की स्कीमों में डेवलपमेंट करवाना हैं, तांकि पब्लिक को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पडे़। उन्होंने बताया कि कल से ट्रस्ट  प्रॉपर्टियों की ई नीलामी का भी सिलसिला भी आरंभ हो जाएगा। इससे डेवलपमेंट करवाने के लिए फंड की कोई कमी नहीं रहेगी। 

improvment trust ludhiana pass 422 lac estimates




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023