September 2, 2026 13:47:51

करतापुर कोरीडोर पर कैप्टन के बयान ने मोदी सरकार के विकास पर लगाई मोहर- मनोरजंन कालिया

ई न्यूज पंजाब चैनल के नए खुले आफिस पहुंचे कालिया व भाजपा नेता, दी बधाई

Sep19,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना करतारपुर कारोडोर को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से अपने बयान में मोदी सरकार की ओर से करवाई जा रही डेवलपमेंट पर मोहर लगा दी है। ये बात माल रोड पर ई न्यूज पंजाब चैनल के नए आफिस में पहुंच पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने कही। इस अवसर पर उनके साथ रेलवे बोर्ड के पूर्व मेंबर व सीनियर भाजपा नेता अरुणेश मिश्रा व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव व जम्मू कश्मीर के प्रभारी सुखविंदर पाल सिंह ग्रेवाल भी मौजूद थे। इस दौरान कालिया ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की प्रशंसा करते कहा कि वे राजनीतिक दायरे से ऊपर उठ सच को सच और गलत को गलत कहने में नहीं झिझकते। उन्होंने कहा कि कैप्टन के इस बयान ने उनकी ही सरकार के कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की ओर से बीते दिनों दिए गए बयान जिसमें उन्होंने करतापुर कारीडोर को लेकर पाकिस्तान के हिस्से में काम चलने व पंजाब के हिस्से में काम बंद होने के बयान की भी पोल खोलकर रख दी है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि पिछले दिनों पंजाब सरकार द्वारा कुछ विधायकों को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री के एडवाइजर पद से नवाजा गया है, जिससे पंजाब के खजाने पर करोड़ों रुपए का अतिरिक्त बोझ पडे़गा। जबकि पंजाब की वित्तीय हालत पहले से चरमराई हुई है। उनका कहना है कि अगर एडवाइजर लगाना ही है तो बिना वित्तीय खर्च के भी लगा सकते हैं, जिससे सरकार के खजाने पर अतिरिक्त बोझ नहीं पडे़गा। वहीं इस दौरान ई न्यूज पंजाब चैनल खोले जाने पर चीफ एडिटर यशपाल शर्मा को बधाई देते कहा कि सोशल मीड़िया के रीडर्स में लगातार बढ़ावा हो रहा है, जो प्रिंट मीडिया के लिए आगे चलकर बड़ा खतरा बन सकता है। वहीं इस दौरान भाजपा नेता अरुणेश मिश्रा व सुखविंदर पाल सिंह ग्रेवाल ने भी नए आफिस खोले जाने पर बधाई दी।

manoranjan kalia welcome cm punjab statement




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023