ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना कनाडा की तर्ज पर अब इंग्लैंड भी स्टडी करने को बाहरी देशों से आने वाले छात्रों को बड़ी राहत देने जा रहा है। इंग्लैंड ने अपने यहां पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई के बाद की नई वर्क वीजा पॉलिसी का ऐलान किया है. इस ऐलान से वहां पर पढ़ाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अपना करियर संवारने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इंग्लैंड ने अपने यहां की यूनिवर्सिटीज में पढ़ रहे विदेशी छात्रों के लिए वर्क वीजा की समय अवधि 2 साल के लिए बढ़ाया है. ब्रिटिश मीडिया के अनुसार ब्रेक्जिट के बाद विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ाने के मद्देनजर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की ओर से अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए पढ़ाई पूरी करने के बाद 2 साल का वर्क वीजा बढ़ाने को लेकर नई पॉलिसी लाने का ऐलान किया गया है । यह नई पॉलिसी 2020 के बाद से लागू होगी। पहले भी लागू थी ये पालिसी इस योजना को 2012 में तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा ने खत्म कर दिया था. अब इस कार्यक्रम को फिर से शुरू किया गया है ताकि विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ाई जा सके। भारत के लिहाज से देखा जाए तो भारतीय छात्रों को नई पॉलिसी से काफी फायदा मिलेगा. नई पॉलिसी के आने के बाद ब्रिटेन में पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र वहां पर अगले 2 साल के लिए काम करने या करियर बनाने या फिर अपनी पसंद के अनुरूप काम करने का फैसला ले सकते हैं।