September 9, 2026 14:43:25

फर्जी बिलों के जरिए एक्सपोर्टर डकार गए 500 करोड़ रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट, देश भर में 336 लोकेशनों पर छापामारी

डीजीजीआई और डीआरआई ने संयुक्त तौर पर की कार्रवाई, छापामारी में जुटे 1200 अधिकारी व कर्मचारी

डीजीजीआई और डीआरआई ने संयुक्त तौर पर की कार्रवाई, छापामारी में जुटे 1200 अधिकारी व कर्मचारी

Sep12,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना डायरोक्टेरेट जरनल आफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) एंड डायरेक्टोरेट जनरल आफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की संयुक्त टीमों ने पूरे देश की करीब 336 विभिन्न लोकेशन पर एक्सपोटरों पर छापामारी करते हुए करीब 1000 करोड़ रुपए के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के घोटाले का फर्दाफाश किया है। एक्सपोटरों ने जीएसटी डिपार्टमेंट से ये फर्जी 1 हजार करोड़ रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट 3600 करोड़ रुपए के फर्जी बिल दिखाकर किया था और बड़ी बात है कि इसमें से 500 करोड़ रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट ये एक्सपोटर डकार भी गए। ये छापामारी दिल्ली, हरियाणा, उतरप्रदेश, गुजरात, मुंबई, तमिलनाडु, वेस्ट बंगाल, कर्नाटका, मध्यप्रदेश, तेलांगना, पंजाब, राजस्थान,हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, छतीसगढ़ की विभिन्न लोकेशन पर काम कर रहे एक्सपोटर्स पर की गई है और इस छापामारी को अंजाम देने के लिए दोनों ही डिपार्टमेंट के करीब 1200 अधिकारी व कर्मचारी जुटे हुए है। जानकारी मुताबिक उक्त दोनों डिपार्टमेंट के अधिकारियों की सर्च में ये सामने आ रहा था कि कुछ एक्सपोटर्स बाहरी देशों में माल सप्लाई करने के नाम पर फर्जी बिल तैयार करते थे और इन फर्जी बिलों के एवज में डिपार्टमेंट के पास इनपुट टैक्स क्रेडिट डकार लेते थे। इन एक्सपोटर्स की कुछ लाइव एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट वडोदरा रेल कंटेनर टर्मिनल,मुंदरा पोर्ट, नाहवा साहवा पोर्ट पर जांच के दायरे में पकड़ा हुआ है।

DGGI and DRI raid on exporters




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023