September 9, 2026 13:19:52

जर्मनी की ईमो 2019 एग्जीबिशन में जुटेंगी देशभर की 4800 कंपनियां, हिस्सा लेने को सीआईसीयू का 35 मैंबरी डेलीेगेशन हुआ रवाना

Sep13,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना जर्मनी के हनोवर शहर में आयोजित ईमो 2019 एग्जीबिशन में देशभर से 4800 कंपनियां अपने विभिन्न प्रोडेक्ट, मशीनरी व उपकरण पेश करेंगी। ये वे नवीनतम प्राेडेक्ट होंगे, जिन्हें उक्त कंपनियाें ने ताजा ताजा लांच किया होगा। शुक्रवार को इस एग्जीबिशन में हिस्सा लेने जा रही सीआईसीयू के35 मैंबरी डेलीगेशन को स्टेट इंड्रस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन के नवनियुक्त चेयरमैन केके बावा ने हरी झंडी देकर रवाना किया इस अवसर पर उनके साथ सीआईसीयू के प्रधान उपकार सिंह आहूजा भी मौजूद थे। इस दौरान आहूजा ने कहा कि सीआईसीयू प्रतिनिधिमंडल 16 से 21 सितंबर, 2019 तक हनोवर, जर्मनी में ईमो-2019 पर जाने वाले 35 सदस्य नई तकनीक से तैयार होने मशीनरी व प्रोडेक्ट को देखेंगे और इसके बाद उक्त तकनीक को समझ इसके बदलाव के जरुरी हल कर पाएंगे। सीआईसीयू के महासचिव पंकज शर्मा ने कहा कि ईमो हनोवर दुनिया का सबसे अंतरराष्ट्रीय मैटल वर्किंग ट्रेड मेला है और इससे मैंबर्स को बहुत लाभ मिल पाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रदर्शनी प्रदाताओं और उपयोगकर्ताओं के बीच उच्चतम स्तर की विशेषज्ञता के लिए नेटवर्किंग हब के रूप में कार्य करेगी। स्टेट इंड्रस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन के चेयरमैन केके बावा,जर्मनी के हनोवर में ईएमओ-2019 की यात्रा के लिए उच्च स्तरीय सीआईसीयू प्रतिनिधिमंडल को हरी झंडी दिखाई। सीआईसीयू के उपाध्यक्ष दीदारजीत सिंह अन्य सदस्यों के साथ प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस डेलीगेशन में जसप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, परमजीत सिंह, करमजीत सिंह, परविंदर सिंह, भरपुर सिंह, सुरिंदर सिंह, जगवीर सिंह, तजिंदर सिंह, जगदीप सिंह, परदीप सिंह, देविंदर कुमार, गंगाशरण सिंह, भूपिंदर कुमार, परमजीत सिंह, गुरदीप सिंह, हरमिंदर सिंह , नवप्रीत सिंह, हरमनदीप सिंह, सफीक मोहम्मद, वरिंदर कुमार, सरबजीत सिंह, मनोज कुमार, सुरेश कुमार और कुछ अन्य सदस्य शामिल हैं।

cicu deligation goes to germany




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023