March 27, 2026 01:10:18

चंडीगढ़ सुखना लेक बंद, सैर करने पर भी रोक, एयर शो के चलते फैसला, सिर्फ 20 हजार लोगों को एंट्री, टिकट की प्री-बुकिंग जरूरी

Mar26,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ की सुखना लेक को आज 26 मार्च से आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। गुरुवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीसी निशांत यादव ने इसकी जानकारी दी। प्रशासन का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। डीसी ने बताया है कि सुखना लेक पर दो दिन (27 और 28 मार्च को) एयर-शो होना है। इसी के चलते यह निर्णय लिया गया है। इसमें बिना प्री-बुकिंग के एंट्री नहीं मिलेगी। 28 मार्च की दोपहर डेढ़ बजे लेक को दोबारा लोगों के लिए खोला जाएगा। डीसी ने बताया कि एयर-शो के लिए 27 मार्च को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। दोनों दिन 10-10 हजार लोग देखने के लिए पहुंचेंगे। लेक को दो दिन बंद रखा गया। सैर करने वालों के लिए झील बंद रहेगी। आज से अरेंजमेंट शुरू हो जाएंगे। डीसी ने बताया- शो देखने आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी का इंतजाम किया गया है। इसके लिए पानी के टैंकर व डिस्पोजल गिलास उपयोग होंगे। वहां टॉयलेट बनाए हैं। सिविल डिफेंस के वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी तरह की मुश्किल न आए। एंबुलेंस, फायर टेंडर और फर्स्ट एड सेटर बनाए गए हैं।

निजी गाड़ियां लाने की अनुमति नहीं

डीसी ने कहा- शो के लिए प्रशासन ने पूरे शहर को 7 जोन में बांटा है। वहां से लोगों को सुखना लेक ले जाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। लोगों को अपनी गाड़ियां सुखना लेक आने की अनुमति नहीं होगी। लोगों को पास के लिए आवेदन करते समय अपना पिक पॉइंट चुनना है। डीसी ने कहा- लेक पर डिजास्टर मैनेजमेंट का पूरा इंतजाम किया गया है। वोट, लाइफ जैकेट समेत सारे इंतजाम किए गए हैं। अगर कोई अनहोनी लेक पर होती है तो उस पर काबू किया जा सके। बहुत ज्यादा लोग आ रहे हैं। ऐसे में गंदगी न फैले, इसके लिए गारबेज डिस्पोजल टीम 7 जोन में लगाई है, ताकि उसे तुरंत क्लीन किया जा सके।

टिकट वाले लोग ही बस में बैठ पाएंगे

डीसी ने बताया कि एयर-शो के लिए जाने वाली बसों में केवल उन्हीं लोगों को बैठाया जाएगा, जिसके पास शो का टिकट होगा। यह टिकट वे फोन या पेपर पर दिखा सकते हैं। टिकट को मोबाइल से कंडक्टर स्कैन करेंगे। इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग दी गई है। एक बार स्कैन होने पर वह टिकट दोबारा स्कैन नहीं हो पाएगी। डीसी ने बताया कि एयर-शो के लिए 300 बसों का इंतजाम किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने बताया कि लोगों की सुरक्षा व ट्रैफिक मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए 1300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा इंस्पेक्टर, डीएसपी और एसपी भी तैनात रहेंगे। सारे एरिना में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। एंट्री व एग्जिट पॉइंट पर कैमरे रहेंगे।

एयरो-शो के लिए एंट्री और टिकट

एयर-शो के लिए 100 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट रखी गई है। बुकिंग चंडीगढ़ टूरिज्म ऐप पर 24 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जहां प्रतिदिन केवल 10 हजार सीटें उपलब्ध हैं। एंट्री के लिए वैध फोटो आईडी और QR कोड वाला पास साथ लाना अनिवार्य होगा। केवल प्री-बुकिंग वालों को ही एंट्री दी जाएगी। शटल बस सर्विस सुबह 8 से 9 बजे तक चलेगी, जिसमें QR दिखाकर ही बैठा जा सकेगा। जबकि, निजी वाहनों को सुखना झील के पास आने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा कारणों से बैग और खाने-पीने का सामान प्रतिबंधित रहेगा, केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।

एयर-शो में दिखेंगे ये जहाज

चंडीगढ़ एयर शो में इस बार केवल सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ही प्रदर्शन करेगी। यह टीम BAE Hawk Mk-132 जेट ट्रेनर विमान उड़ाती है और कुल 9 लाल-सफेद रंग के विमान एक साथ आसमान में नजर आएंगे। यह एशिया की इकलौती 9 विमानों वाली एरोबैटिक टीम मानी जाती है। शो के दौरान प्रेसिजन फॉर्मेशन, लूप्स, बैरल रोल्स, इन्वर्टेड फ्लाइंग, हाई-स्पीड डाइव्स और DNA जैसी सिग्नेचर मूवमेंट्स दिखाई जाएंगी। पूरा प्रदर्शन करीब 30 से 45 मिनट का होगा। खास बात यह है कि इस शो में Su-30 MKI जैसे अन्य लड़ाकू विमान शामिल नहीं हैं और रिहर्सल में भी केवल यही Hawk जेट्स नजर आ रहे हैं।

Chandigarhs-Sukhna-Lake-Is-Closed-With-Visits-Prohibited-Due-To-The-Air-Show-Only-20000-People-Are-Allowed-Entry-And-Pre-Booking-Of-Tickets-Is-Mandatory




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023