October 1, 2026 06:46:44
Pau में यूथ फेस्टिवल में आपस में भिड़े स्टूडेंट, जमकर चली कुर्सियां, मेडल को लेकर दो यूनिवर्सिटी के

Pau में यूथ फेस्टिवल में आपस में भिड़े स्टूडेंट, जमकर चली कुर्सियां, मेडल को लेकर दो यूनिवर्सिटी के छात्रों में हुआ विवाद

Dec2,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर स्थित पीएयू (पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी) में आयोजित किए जा रहे यूथ फेस्टिवल दौरान दो यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स आपस में भिड़ गए। जिसके बाद जमकर कुर्सियां चली। पता चला है कि यूथ फेस्टिवल में दी गई प्रस्तुति के बाद एक यूनिवर्सिटी ने मेडल जीत लिया, जिसके बाद दूसरी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने गाली गलौज और गलत टिप्पणी कर दी। इस दौरान दोनों गुटों के छात्रों ने एक दूसरे के साथ हाथापाई हो गई। मौके पर मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि बीते दिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी लुधियाना में इसी यूथ फेस्टिवल में शामिल हुए थे। उनके जाने के बाद ये छात्र आपस में भिड़ गए है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सतबीर सिंह गोसल ने मामले को लेकर कहा कि ये मामले उनके ध्यान में है। बीते दिन यूथ फेस्टिवल में दो यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच झड़प हो गई थी। लेकिन मामला कोई इतना बड़ा नहीं है। ये छात्र चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मेडल जीता था। जिसके बाद गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कोई टिप्पणी की, इस कारण छात्रों में विवाद हो गया। दरअसल यूथ फेस्टिवल के जजों ने जो फैसला करना था, उसी को मेडल दिया जाना था। बात छोटी सी है, अक्सर यूथ फेस्टिवल में ऐसे मामले सामने आते रहते है।

Students-Clashed-With-Each-Other-At-The-Youth-Festival-In-Pau-Chairs-Were-Thrown-Violently-Dispute-Broke-Out-Between-Students-Of-Two-Universities-Over-Medals



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं