लुधियान। लुधियाना की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में एक एडवोकेट लड़की की शकी हालातों में मौत हो गई। युवती के कमरे से एक सुसाइड मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत का कारण खुद को ही बताया है। मृतक युवती की पहचान 25 साल की दिलजोत शर्मा निवासी मानसा के रूप में हुई है। यहां दिलजोत अपनी सहेली रविंदर के साथ ईडब्ल्यूएस कालोनी में किराए के मकान में रहती थी। दिलजोत की डीएमसी अस्पताल में मौत हुई है। उसके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई करेगी। जानकारी देते हुए दिलजोत की सहेली रविंदर कौर ने कहा कि मैं शिक्षक हूं। मेरे पास तीसरी से 12वीं तक के बच्चे ट्यूशन पड़ने आते है। दिलजोत मेरे साथ ही किराए पर रहती थी। काफी लंबे समय से बीमार थी। उसके डाइजेस्टिव सिस्टम में दिक्कत थी। बीती रात वह अचानक से जमीन पर गिर गई और उल्टियां करने लगी। उसे पहले मेक्स अस्पताल लेकर गए। उसकी हालत में सुधार होता ना देख उसे डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सुसाइड नोट में उसने लिखा-मैं अपने आप से तंग हूं, मानसिक और फिजिकली भी दिक्कत में हूं। मैं बीमार हूं। मेरे परिवार वाले भी मुझे तंग करते थे। इसलिए मैंने यह कदम उठाया। इसलिए यहां रहने वाले किसी को तंग ना किया जाए।
Lawyer-Girl-Dies-Under-Suspicious-Circumstances-In-Ludhiana-Suicide-Note-Cites-Illness-As-The-Reason
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)