February 16, 2026 07:15:46

विजिलेंस ने लुधियाना में डेढ़ लाख रिश्वत लेते नगर निगम का सीवरमैन किया गिरफ्तार

Jan20,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

 लुधियाना विजीलेंस ब्यूरो ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुधियाना नगर निगम में तैनात सीवरेमन (नंबरदार) बहादुर सिंह को 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जमालपुर अवाना निवासी एक युवक की शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता ने विजीलेंस को बताया कि आरोपी बहादुर सिंह ने उसे नगर निगम में सीवरेमन की पक्की नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसके बदले में आरोपी ने तीन किस्तों में कुल 1.50 लाख रुपए की घूस ली। 


हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने युवक को नौकरी का झांसा देकर उससे पिछले ढाई साल तक सीवर की सफाई का काम भी करवाया, लेकिन उसे एक रुपया भी वेतन नहीं दिया गया। वीडियो सबूत ने फंसाया आरोपी शिकायतकर्ता ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रिश्वत के लेन-देन का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। विजीलेंस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत के साथ प्राप्त वीडियो और अन्य तथ्यों की गहराई से जांच की गई, जिसमें आरोप पूरी तरह सही पाए गए।

 विजीलेंस ब्यूरो लुधियाना रेंज ने आरोपी बहादुर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। विजीलेंस अफसर ने बताया कि हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या नगर निगम के कुछ अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी इस धोखाधड़ी में शामिल थे। यदि किसी और की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ludhiana-Vigilance-Arrests-Municipal-Corporation-Sewerman-For-Accepting-Bribe




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023