September 11, 2026 05:42:00
अमृतसर में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, पुलिस से पिस्टल छीनने की कोशिश की; आरोपी फिरौती गैंग से जु

अमृतसर में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, पुलिस से पिस्टल छीनने की कोशिश की; आरोपी फिरौती गैंग से जुड़ा है

Jan29,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अमृतसर पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। यह कार्रवाई सुल्तानविंड गांव के पास उस समय हुई, जब पुलिस सत्ता नौशहरा गैंग से जुड़े चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, इससे पहले इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका था। रेड के दौरान काबू किए गए आरोपियों में से एक 20 वर्षीय जोबन सिंह ने पुलिसकर्मी का पिस्टल छीनने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें जोबन सिंह के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 16 जनवरी को बी डीवीजन इलाके में स्थित रबाब ज्वैलर्स मालिक को फिरौती के लिए धमकी भरी कॉल आई थी। शुरुआत में दुकान मालिक ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई, लेकिन बाद में उसी क्षेत्र में फायरिंग की घटना भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

मजदूरी करने वाले युवकों से करवाई जाती थीं फिरौती कॉल, पैसों का लालच

जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला सत्ता नौशहरा गैंग से जुड़ा हुआ है। तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने जसनदीप, जोबन सिंह और गुरकीरत सिंह को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं और मजदूरी का काम करते थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गैंग ने इन्हें पैसों का लालच देकर फिरौती कॉल करवाने के लिए इस्तेमाल किया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जोबन सिंह इस मामले में मुख्य भूमिका निभा रहा था और घटना के दिन मोटरसाइकिल वही चला रहा था। उन्होंने कहा कि मामला पूरी तरह ब्लाइंड था, लेकिन एसीपी बलजिंदर सिंह और सीआईए स्टाफ की संयुक्त टीम ने इसे कम समय में सुलझा लिया। पुलिस ने साफ किया है कि फिरौती और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और मामले से जुड़े अन्य लिंक की जांच अभी जारी है।

Criminal-Arrested-After-Encounter-In-Amritsar-Attempted-To-Snatch-Pistol-From-Police-Suspect-Linked-To-Extortion-Gang



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं