लुधियाना। लुधियाना के हल्का साउथ से विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना के सोमवार को अचानक चोट लग गई। दरअसल, घर के बाथरुम में पैर फिसलने के कारण वह गिर गई। जिस कारण उनके माथे पर चोट आई। परिवार वालों द्वारा तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनके करीब 20 टांके लगाए गए हैं। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्हें डॉक्टरों द्वारा घर पर रेस्ट करने की सलाह दी है।
Breaking-News-Ludhiana-Mla-Rajinderpal-Chhina-Injured-Required-20-Stitches-Accident-Occurred-After-Slipping-In-The-Bathroom-Of-His-House