February 16, 2026 05:39:02

ब्रेकिंग न्यूज़ - लुधियाना के कारोबारी 1 करोड़ फिरौती की कॉल, पैसे ना देना पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी

Feb14,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। सराभा नगर इलाके में एक वारेर प्लांट कारोबारी से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। इसके लिए उसे विदेशी नंबर से कॉल आई थी। धमकी देने वाले ने स्पष्ट कहा है कि यदि रकम नहीं मिली तो कारोबारी और उसके पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। इस धमकी के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है।शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी की शाम वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल कटने के तुरंत बाद उसी नंबर से एक मैसेज आया। मैसेज में सीधे तौर पर 1 करोड़ रुपए की मांग की गई। आरोपी ने दो टूक चेतावनी दी कि अगर रुपयों का इंतजाम नहीं हुआ तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। कारोबारी गुरप्रीत सिंह की पहले वाटर प्लांट था । फिलहाल वे घर पर ही रहते हैं और उनका परिवार विदेश में रहता है।

Breaking-News-Ludhiana-Businessman-Receives-Rs-1-Crore-Ransom-Call-Threat-To-Kill-Entire-Family-If-He-Fails-To-Pay-Up




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023