February 16, 2026 04:02:36

पंजाब में एक मां की ममता हुई तार तार, प्रेम प्रसंगों के चलते अपने ही बच्चों को चूहे मार दवाई देकर मार डाला

Feb14,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के बठिंडा में मां ने अपने बेटे और बेटी का कत्ल कर दिया। आरोप है कि दोनों बच्चे उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे, इसलिए उसने दोनों को 15 दिन के अंदर जहर देकर मार दिया। करीब 15 दिन पहले 12 साल की लड़की की में मौत हो गई थी, जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। बीती (शुक्रवार) रात उसी लड़की के सात वर्षीय छोटे भाई की भी मौत हो गई। इसके बाद गांव के लोगों को मृतक बच्चों की मां पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने जांच में पाया कि मां ने ही दोनों को चूहे मार दवाई देकर मारा था। पुलिस ने मां और उसका साथ देने वाली बहन को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 15 दिन पहले बठिंडा के गांव रामपुरा फूल में एक नाबालिग लड़की सुखप्रीत कौर (12) की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई थी। तब पिता और परिवार ने मिलकर बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया।

शुक्रवार को बेटे की मौत

बीती रात (शुक्रवार) को बेटे फतेहवीर सिंह (8) बेहोश होकर घर में गिर गया। उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों भाई-बहन की 15 दिनों में मौत के बाद पिता बुध सिंह और ग्रामीणों को उनकी मां जस्सी कौर पर शक हुआ। उन्होंने इसके बाद पुलिस में शिकायत दी। आज (शनिवार) सुबह गांव के सरपंच और अन्य ग्रामीण फूल थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की कि दोनों भाई-बहन की मौत को लेकर उन्हें उनकी मां पर संदेह है, इसलिए दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए। गांव निवासी भरपूर सिंह ने वो और बच्चों के पिता ने थाने जाकर FIR दर्ज करवाई।

मां ने कबूला- जहर देकर मारा

रामपुरा फूल के डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने बच्चों की मां जस्सी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद उसने राज खोलते हुए बताया कि उसी ने अपनी बहन मोटो के साथ बच्चों के खाने में चूहे मारने वाली दवाई मिलाकर मारा है। पुलिस ने बताया कि मां का गांव महराज में किसी व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध हैं। बच्चे प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे, इसलिए उसने उन्हें मार दिया। अब मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम कराने को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

A-Mother-In-Punjab-Was-Left-Heartbroken-When-Due-To-A-Love-Affair-She-Killed-Her-Own-Children-By-Giving-Them-Rat-Poison




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023