February 17, 2026 04:11:29

लुधियाना में 2.10 लाख में बेचा नवजात शिशु, Bams डॉक्टर समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Feb16,2026 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

लुधियाना में नवजात शिशु को बेचने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीएमसी चौक के नजदीक लोगों ने बच्चे बेच रहे कुछ लोगों को काबू किया। एक महिला के पास एक नवजात बच्चा था जो लगातार रो रहा था। जब लोगों ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला के बयानों ने सबको चौंका दिया।


महिला ने कबूल किया कि उसने बच्चा 2 लाख 10 हजार रुपए देकर खरीदा है। पकड़ी गई महिला ने बताया कि वह बच्चा लेने के लिए विशेष रूप से मोगा से लुधियाना आई थी।


लोगों ने डिवीजन नंबर 3 पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद BAMS डॉक्टर समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया, जबकि मौके से 5 लोगों को पकड़ा। उनसे पूछताछ जारी है। ये बच्चा 14 फरवरी को निजी अस्पताल में पैदा हुआ। डिवीजन नंबर 3 थाने के ASI गुरमेल सिंह के मुताबिक, लुधियाना के बाबा थान सिंह चौक पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में केशव लाल की पत्नी सुनीता देवी ने 14 फरवरी को बच्ची को जन्म दिया। वह शेरपुर कलां में शहीद भगत सिंह कॉलोनी में रहती है, लेकिन मूल रूप से उसका परिवार यूपी के गोरखपुर का रहने वाला है। 

सुनीता के पहले से 4 लड़कियां थीं। जब उसने अपनी कोख से 5वीं लड़की पैदा की तो उसका पति खुश नहीं था। इसलिए, उसने बच्ची को किसी को दे देने का मन बनाया। इसके लिए उसने हॉस्पिटल की नर्स आशा से संपर्क किया। आशा ने इसे लेकर आगे अपनी परिचित नर्स परवीन से बात की। 

यूनिस मसीह की पत्नी परवीन लुधियाना के खुड्ड मोहल्ले की रहने वाली है और नर्स के अलावा लोगों के घरों में काम भी करती है। उसने अपने संपर्क निकालकर आगे एक और नर्स गुरमीत कौर से बात की। गुरमीत कौर मोगा के अजीतवाल गांव की रहने वाली है। उसने बच्चा खरीदने के लिए आगे एक आशा वर्कर पम्मा से बात की। पम्मा अमृतसर की रहने वाली है और उसका डॉक्टरों ठीकठाक संपर्क है। इसलिए, उसने लुधियाना की ही पंजाब माता नगर में रहने वाली एक BAMS डॉक्टर मनमीत कौर से बात की और उसे एक बच्चा बिकाऊ होने के बारे में बताया। 

हालांकि, डॉक्टर के पास भी कोई ग्राहक नहीं था। इसलिए, उसने अपने मायके में पड़ोसन रुचि से बात की। दलजीत पांडे की पत्नी रुचि मोहल्ला संत कबीर नगर में रहती है और केयर टेकर का काम करती है। उसे मोगा में गांव नंगल की रहने वाली महिला मनदीप कौर ने कभी बताया था कि उसे बच्चे की जरूरत है। इसलिए, उसने मनदीप कौर से बच्चा खरीदने के बारे में पूछा। इस पर मनदीप कौर ने हामी भर ली। 

बच्चा लेने मोगा से लुधियाना आई मनदीप कौर ने बताया कि रुचि ने उससे 2 लाख 10 हजार रुपए मांगे थे। उसने कहा था कि डेढ़ लाख रुपए बच्ची की मां को दिए जाएंगे। जबकि, 60 हजार रुपए वह खुद रख लेगी। मनदीप कौर इसके लिए तैयार हो गई और बच्चा खरीदने लुधियाना के छठी पातशाही गुरुद्वारा के पास पार्क में पहुंच गई।

Newborn-Baby-Sold-In-Ludhiana-Case-Filed-Against-8-People-Including-Bams-Doctor




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023