February 19, 2026 04:51:08

लुधियाना सीटी यूनिवर्सिटी में बीबीए की स्टूडेंट दूसरी मंजिल से गिरी, मौत, लिफ्ट के इंतजार में रेलिंग पर बैठने लगी तो हुआ हादसा

Feb18,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के जगराओं स्थित सीटी यूनिवर्सिटी में लिफ्ट के इंतजार में रेलिंग पर बैठने लगी एक स्टूडेंट युवती अचानक संतुलन बिगड़ने से गिर गई। जिस कारण वह दूसरी मंजिल से नीचे जमीन पर जा गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि युवती को साथी स्टूडेंट लड़की ने पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह पकड़ नहीं सकी। मृतका की पहचान लुधियाना की शबनम खातून के नाम से हुई। मृतका की दो बहनों और दो भाई हैं। वह बीबीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी। मामले की सूचना मिलने पर जगराओं पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह शबनम बुधवार को कॉलेज आई थी। इस दौरान वह नीचे जाने के लिए लिफ्ट का इंतजार कर रही थी। इंतजार करते हुए वे सीढ़ियों पर बनी रेलिंग के पास खड़ गई। जिसके बाद रेलिंग पर बैठने लगी तो अचानक असंतुलित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद यूनिवर्सिटी स्टाफ ने छात्रा को उठाकर लुधियाना के एक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें शबनम गिरती हुई नजर आ रही है।

A-Bba-Student-At-Ludhiana-City-University-Fell-From-The-Second-Floor-And-Died-The-Accident-Occurred-When-She-Sat-On-The-Railing-While-Waiting-For-The-Lift




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023