लुधियाना। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण पंजाब-चंडीगढ़ में गैस संकट बरकरार है। वहीं इस बीच लुधियाना के ग्यासपुरा सुआ रोड पर कैले गैस एजेंसी में फूड सिविल सप्लाई की टीम ने रेड की। इस दौरान वहां से मैनेजर गुरप्रीत सिंह भाग गया। दरअसल, विभाग को मैनेजर की लोगों के साथ बदतमीजी करने की कई शिकायतें मिली थीं। इसी पर टीम एजेंसी पहुंची। इस दौरान जब टीम ने एजेंसी के कर्मचारी कमलप्रीत सिंह से पूछा कि कितने सिलेंडर एजेंसी में पड़े हैं तो वह कुछ बता नहीं सका। जिसके बाद उसे अधिकारियों ने अपने बयान लिखकर देने के लिए कहा। मौके पर डीएफएससी और फूड सिविल सप्लाई के इंस्पेक्टर भी पहुंचे। टीम द्वारा लोगों के बयान लेकर एजेंसी मैनेजर खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। हालांकि इस मामले संबंधी एजेंसी मालिक का बयान अभी सामने नहीं आया है।
Food-Supply-Department-Raids-Ludhianas-Renowned-Gas-Agency-Manager-Absconding
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)