April 20, 2026 20:58:44

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्या:जिम से निकलकर गाड़ी में बैठते ही हमलावरों ने फायरिंग की; सीट पर लुढ़की लाश

Mar18,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह जिम से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ रहा था कि तभी बाइक पर आए हमलावरों ने उस पर 12 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के बाद वह ड्राइविंग सीट पर ही लुढ़क गया। इसके बाद साथी उसे तुरंत फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही डालकर PGI के लिए रवाना हो गए। लेकिन सूत्रों के मुताबिक खून ज्यादा बह गया था। ऐसे में अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर के पेट, छाती और बाजू पर गोलियां लगीं। पुलिस की टीम सेक्टर -9 में पहुंच गई है। पुलिस को मौके से 12 खाली खोल बरामद हुए हैं। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

प्रॉपर्टी डीलर की पहचान चरणप्रीत सिंह (31) निवासी गांव कुब्बाहेड़ी (मुल्लांपुर) के रूप में हुई है। जहां पर यह घटना हुई उससे मात्र दो या तीन मिनट की दूरी पर चंडीगढ़ प्रशासन व चंडीगढ़ एसएसपी का दफ्तर है। सूत्रों के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर को पहले धमकी मिली थी।

रियल एस्टेट का कारोबार करता था

मौके पर पहुंचे मोहाली के कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह ने बताया कि मृतक कुब्बाहेड़ी (मुल्लांपुर) का रहने वाला था। वह अनमैरिड था। काफी समय से रियल एस्टेट का कारोबार कर रहा था। डेढ़ साल पहले अपना ऑफिस खोला था। कमलजीत सिंह ने बताया चरणप्रीत को पहले थ्रेट कॉल आई थीं। उसने पुलिस को शिकायत भी दी थी। लेकिन उस समय उसे सिक्योरिटी नहीं दी गई। मृतक का असले का लाइसेंस भी पेडिंग चल रहा था।

Property-Dealer-Shot-Dead-With-12-Bullets-In-Chandigarh-Attackers-Opened-Fire-As-He-Left-The-Gym-And-Got-Into-His-Car-Body-Rolled-On-The-Seat




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023