लुधियाना। लुधियाना के थाना डिविजन नंबर 3 के इलाके में कूड़ा डंप के पास ट्रांसपोर्ट की आड़ में सट्टे का काम कर रहे कुछ लोगों पर विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस के साथ रेड की। हालांकि पिछले चार साल से शांत बैठे विधायक पप्पी एकदम एक्टिव हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने थाने के करीब ही सट्टे की दुकान चलने के चलते एसएचओ को फटकार लगाई। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, नकदी और सट्टे की पर्चियां बरामद की। साथ ही 3 से 4 लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दुकान पर बैठे एक करिंदे ने बताया कि यह अड्डा काका बानिया नामक व्यक्ति का है। करिंदे ने खुलासा किया कि उसे रोजाना करीब 700 रुपए दिहाड़ी मिलती है।
Ludhiana-Mla-Raids-Betting-Shop-Reprimands-Police-Arrests-Four-People-Seizes-Cash
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)