March 27, 2026 04:04:52

लुधियाना जिले में बच्चे ने की गुटका साहिब की बेअदबी: सीसीटीवी में दिखा; पुलिसबल तैनात

Mar23,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के खन्ना में बेअदबी की घटना सामने आई है। यहां के सिंह एवेन्यू इलाके की गली नंबर-2 में पवित्र गुटका साहिब के अंग फटे हुए और बिखरे हुए मिले। इस घटना के बाद इलाके के सिख समुदाय और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। घटना की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस को इलाके से एक सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुई है, जिसने मामले में नया मोड़ ला दिया। फुटेज में करीब 11 साल का एक बच्चा गुटका साहिब के अंगों को गली में बिखेरता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, स्थानीय लोगों और संगत का मानना है कि यह केवल एक बच्चे की शरारत नहीं हो सकती, बल्कि इसके पीछे किसी गहरी साजिश की बू आ रही है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से मांग की है कि मामले की तह तक जाकर जांच की जाए। लोगों का आरोप है कि इलाके में रह रहे कुछ झुग्गी-झोपड़ी निवासियों की भूमिका संदिग्ध है। इन बाहरी लोगों के पहचान पत्र और दस्तावेजों की गहनता से जांच होनी चाहिए। संगत का मानना है कि मासूम बच्चे का इस्तेमाल मास्टरमाइंड द्वारा माहौल बिगाड़ने के लिए किया गया है।


सियासी और धार्मिक संगठनों में गुस्सा

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के खन्ना हलका इंचार्ज यादविंदर सिंह यादू ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा यह एक अक्षम्य और घिनौना अपराध है। अगर पुलिस ने समय रहते असली दोषियों को बेनकाब नहीं किया और सख्त कार्रवाई नहीं की तो अकाली दल और संगत सड़कों पर उतरकर भारी प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।


Child-Desecrates-Gutka-Sahib-In-Ludhiana-District-Cctv-Captures-It-Police-Deployed




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023