पंजाब। गुरदासपुर में बुधवार (25 मार्च) को सरपंच के भाई पर फायरिंग कर दी गई। उन्हें बांह और कमर में गोली लगी लगी है। जिसके बाद उन्हें फतेहगढ़ चूड़ियां अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर जोरा ने ली है। इसको लेकर उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- ये भाइयों का नुकसान करना चाहता था। यह घटना बुधवार (25 मार्च) को डेरा बाबा नानक के गांव शाहपुर में हुई। सरपंच नवदीप सिंह ने बताया कि सुखराज सिंह उर्फ काका पड्डा किसी निजी काम से अपने गांव पड्डा से नजदीकी गांव शाहपुर जाजन गए थे। वहां पहले से ही चार युवक मुंह ढके हुए इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सुखराज उनके पास पहुंचे, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान सुखराज की बांह और कमर में गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत फतेहगढ़ चूड़ियां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें श्री गुरु नानक अस्पताल अमृतसर रेफर कर दिया। सुखराज सिंह ने बताया कि पीछे से आकर उन पर हमला किया गया। उन पर 6 से 7 फायर किए हैं। 2 गोलियां उन्हें लगी। आरोपी 2 बाइकों पर आए थे। मामले में बनती कार्रवाई की जाए। एससपी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया घटना की सूचना मिलते ही बटाला के एसएसपी डॉ. महताब सिंह गांव शाहपुर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले का जायजा लिया और बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच, डेरा बाबा नानक के गैंगस्टर जोरा और उसके बड़े भाई मिंटू जोरब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस घटना की जिम्मेदारी ली है। डेरा बाबा नानक के जोरा ओर उसके बड़े भाई मिंटू जोरब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल लिखा- जो भी हमारे भाइयों का नुकसान करेगा उसका यही हाल होगा। यह भी हमारे भाइयों का नुकसान करना चाहता था।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)