March 29, 2026 02:29:40

मोटरसाइकिल एजेंसी से नई बाइक खरीदने के महज 3 घंटे बाद चोरी, ना Fir और अब एजेंसी भी झाड़ रही पल्ला

Mar28,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

 लुधियाना जिले के दोराहा में एक मोटरसाइकिल एजेंसी से खरीदा गया स्प्लेंडर बाइक महज 3 घंटे बाद चोरी कर लिया गया। लेकिन इस चोरी ने बाइक खरीदार की मुश्किलों को बढ़ा दिया है असल में खरीदार की ओर से बाइक खरीदने को लोन के कागज साइन कर और साथ में ₹10000 नगद एजेंसी कर्मचारियों को दे दिए। एजेंसी स्टाफ ने इसके उपरांत बिना रजिस्ट्रेशन के खरीदार को नया मोटरसाइकिल भी रिलीज कर दिया। लेकिन इसी दिन रात को यह मोटरसाइकिल एक दुकान के बाहर से चोरी कर लिया जाता है जिसकी चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुकी है। लेकिन अब इस चोरी के बाद ना तो पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है और वही एजेंसी भी असलियत से पल्ला झाड़ने में लगी है।

 यह पूरा मामला दोराहा के रहने वाले मनप्रीत सिंह के साथ पेश आया है। मनप्रीत सिंह की ओर से 19 मार्च को दोराहा की प्रेम मोटर्स एजेंसी से हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक खरीद की गई थी। मोटरसाइकिल खरीदने को मनप्रीत सिंह की ओर से सभी लोन के कागज साइन कर एजेंसी को दे दिए गए और साथ में ₹10 हजार कैश भी स्टाफ को दिए गए। एजेंसी कर्मचारियों ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद मनप्रीत सिंह को 19 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे बाइक रिलीज कर दिया गया लेकिन इसके कागजात अगले दिन आकर लेने को कहा गया। 

मनप्रीत सिंह 19 मार्च की रात करीब 8:00 बजे प्रेम मोटर्स के नजदीक ही एक टैटू शॉप पर गया और यहीं पर आधे घंटे के भीतर उसकी बाइक चोरी कर ली गई । जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है । जिसमें देखा गया है कि एक सरदार युवक की ओर से पहले मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ा गया। उसके बाद दो युवक एक बाइक में आए और नई बाइक को पैर के साथ धक्का लगा साथ ले गए। मनप्रीत की ओर से जब चोरी की यह सूचना दोराहा थाने को दी गई तो उसकी ओर से इस मामले की एफआईआर करने में टालमटोल किया जा रहा है तो वही एजेंसी की ओर से भी मनप्रीत को मोटरसाइकिल खरीद के कागजात 20 मार्च के थमा दिए गए।

 अब मनप्रीत का कहना है कि उसकी बाइक 19 मार्च की रात को चोरी किया गया है, लेकिन दोराहा थाना FIR करने में आनाकानी कर रहा है। इसी के चलते चोरी के एक सप्ताह गुजरने के बावजूद अभी तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

A-New-Bike-Was-Stolen-From-A-Motorcycle-Agency-Just-3-Hours-After-It-Was-Purchased-No-Fir-Was-Lodged-And-Now-The-Agency-Is-Washing-Its-Hands-Off-The-Matter




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023