लुधियाना। लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में डिलिवरी ब्वॉय से पार्सल लेने आए युवक द्वारा फायरिंग कर दी गई। इस दौरान हमलावर ने अपने साथियों को भी मौके पर बुला लिया और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान डिलिवरी ब्वॉय तो वहां से निकल गया। जबकि हमलावरों की फायरिंग के दौरान एक गोली वहां से गुजर रहे युवक के पांव में जा लगी। जिस कारण वह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज निकालकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। जानकारी देते हुए इलाका निवासी राजन ने बताया कि शुक्रवार की रात वह घर पर मौजूद था। रात करीब एक बजे एक ब्लिंकिट कंपनी का डिलिवरी ब्वॉय ऑर्डर देने के लिए आया था। वह उसके घर के बाहर रुक गया। इस दौरान एक अन्य युवक वहां आया और डिलिवरी ब्वॉय से पार्सल ले लिया। जिसके बाद वह उससे लिफ्ट मांगने लग गया। लेकिन डिलिवरी वाले ने इंकार कर दिया। जिसके बाद वह गाली गलोच करने लगा। इस दौरान उक्त युवक ने रात को घर की छत पर खड़ा देख उसे भी गालियां दी। जिस पर राजन नीचे आ गया। फिर वह युवक वहां से गालियां देते हुए चला गया। थोड़ी देर बाद युवक अपने साथियों के साथ वाहनों पर सवार होकर हथियारों से लैस होकर दोबारा वापिस आ गया। उसने आते ही फायरिंग कर दी। जिस कारण एक गोली वहां से गुजर रहे युवक के पांव में जा लगी। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)