डेस्क, लुधियाना
लुधियाना में चर्चा है कि एक होजरी कारोबारी का बेटा जो स्कूल में दसवीं क्लास का छात्र है, को नशे की लत ने घेर लिया है। इस पूरी बात का खुलासा घर के पारिवारिक लोगों को तब हुआ, जब यह लड़का नशे का सामान खरीदने को घर से लाखों रुपए के गहने और नगदी चोरी करके चला गया। बाद में यह लड़का घर लौटा तो नशे की हालत में था। तब घरवालों को पता लगा कि उनका बेटा नशे की लत का शिकार हो चुका है। आपको बता दें कि इन होजरी कारोबारी की मॉडल ग्राम में कोठी है और वही बाजवा नगर में होजरी की बड़ी फैक्ट्री है। अब इस मामले को लेकर यह भी चर्चा है कि आखिर दसवीं कक्षा के छात्र को कौन नशा करवा रहा था और इसके साथ-साथ कौन-कौन से स्कूल के बच्चे नशा कर रहे थे । जानकार बता रहे हैं कि यह मामला अंदर खाते पुलिस के पास भी पहुंच चुका है और पुलिस ऑफ द रिकॉर्ड नशे के सौदागरों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि यह लड़का पिछले करीब 6 महीने से नशा कर रहा है और उसके परिवार वालों को कुछ ही दिनों पहले इस मामले की जानकारी हुई है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)